Leviticus 5:12 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah usako yajak ke pas le jaa, aur yajak us men se apanee mutthee bhr smaran dilanevala bhag janakar vedee par yahova ke havanon ke upar jalaae vah to papabaali ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
व्यक्ति को आटा याजक के पास लाना चाहिए। याजक इसमें से मुट्ठी भर आटा निकालेगा। यह स्मृति भेंट होगी। याजक यहोवा को आग द्वारा दी गई भेंट पर वेदी के ऊपर आटे को जलाएगा। यह दोषबलि है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उसको पुरोहित के पास लाएगा। पुरोहित उसमें से मुट्ठी भर मैदा स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में, प्रभु को अग्नि में अर्पित बलियों के ऊपर, वेदी पर जलाएगा। यह पाप-बलि है।
Hindi Bible HHBD
वह उसको याजक के पास ले जाए, और याजक उस में से अपनी मुट्ठी भर स्मरण दिलानेवाला भाग जानकर वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; वह तो पापबलि ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उसको याजक के पास ले जाए, और याजक उसमें से अपनी मुट्ठी भर स्मरण दिलानेवाला भाग जानकर वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; वह पापबलि ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह इसे पुरोहित के पास लेकर आए और पुरोहित इसमें से मुट्ठी भर महीन आटे को इसके स्मरण दिलाने वाले भाग के रूप में लेकर याहवेह की अन्य अग्निबलियों के साथ वेदी पर जलाए. यह एक पापबलि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उसको याजक के पास ले जाए, और याजक उसमें से अपनी मुट्ठी भर स्मरण दिलानेवाला भाग जानकर वेदी पर यहोवा के हवनों के ऊपर जलाए; वह तो पापबलि ठहरेगा।