Leviticus 5:16 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jis pavitra vastu ke vishay us ne pap kiya ho, us men vah panchavan bhag aur baddhakar yajak ko de aur yajak doshabaali ka meddha chaddhakar usake liye praayaashchaitt kare, tab usaka pap kshama kiya jaaega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति को पवित्र चीजों के विपरीत किये गये पाप के लिए भुगतान अवश्य करना चाहिए। जिन चीज़ों का उसने वायदा किया है, वे अवश्य देनी चाहिए। उसे मूल्य में पाँचवाँ भाग जोड़ना चाहिए। उसे यह धन याजक को देना चाहिए। इस प्रकार याजक दोषबलि के मेढ़े द्वारा उस व्यक्ति के पाप को धोएगा और यहोवा उसके पाप को क्षमा करेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जो पाप उसने पवित्र भेंट के सम्‍बन्‍ध में किया है, उसकी क्षति-पूर्ति भी वह करेगा। वह इसमें पांचवाँ भाग जोड़कर पुरोहित को देगा। पुरोहित दोष-बलि में मेढ़ा चढ़ाकर उसके हेतु प्रायश्‍चित करेगा, और उसे क्षमा प्राप्‍त होगी।
Hindi Bible HHBD
और जिस पवित्रा वस्तु के विषय उस ने पाप किया हो, उस में वह पांचवां भाग और बढ़ाकर याजक को दे; और याजक दोषबलि का मेढ़ा चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्चित्त करे, तब उसका पाप क्षमा किया जाएगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जिस पवित्र वस्तु के विषय उसने पाप किया हो, उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर याजक को दे; और याजक दोषबलि का मेढ़ा चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्‍चित्त करे, तब उसका पाप क्षमा किया जाएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने जिस पवित्र वस्तु के संदर्भ में पाप किया है, उसके लिए वह नुकसान की भरपाई करे. वह इसमें इसके पांचवें भाग को जोड़कर पुरोहित को सौंप दे. पुरोहित दोष बलि के मेढ़े के साथ उसके लिए प्रायश्चित करे, और उसका यह पाप क्षमा कर दिया जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जिस पवित्र वस्तु के विषय उसने पाप किया हो, उसमें वह पाँचवाँ भाग और बढ़ाकर याजक को दे; और याजक दोषबलि का मेढ़ा चढ़ाकर उसके लिये प्रायश्चित करे, तब उसका पाप क्षमा किया जाएगा।