Leviticus 5:17 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi aeesa pap kare, ki un kamon men se jinhen yahova ne mana kiya haai kisee kam ko kare, to chahe vah usake anajane men hua ho, taubhee vah doshaee ttharega, aur usako apane adharma ka bhar uttana padega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति पाप करता है और जिन चीजों को न करने का आदेश यहोवा ने दिया है। उन्हें करता है तो इस बात का कोई महत्व नहीं कि वह इसे नहीं जानता। वह व्यक्ति अपराधी है और उसे अपने पाप का फल भोगना होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘यदि कोई व्यक्‍ति पाप करे, वह उन कार्यों में से किसी कार्य को करे जिन्‍हें प्रभु ने मना किया, यद्यपि वह यह नहीं जानता है, तो भी दोषी होगा और उसे अपने अधर्म का भार स्‍वयं वहन करना पड़ेगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई ऐसा पाप करे, कि उन कामों में से जिन्हें यहोवा ने मना किया है किसी काम को करे, तो चाहे वह उसके अनजाने में हुआ हो, तौभी वह दोषी ठहरेगा, और उसको अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“यदि कोई ऐसा पाप करे कि उन कामों में से जिन्हें यहोवा ने मना किया है किसी काम को करे, तो चाहे वह उसके अनजाने में हुआ हो तौभी वह दोषी ठहरेगा, और उसको अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“यदि कोई व्यक्ति पाप करता है, और कोई भी वह कार्य करता है, जो याहवेह की ओर से मना किया गया है, यद्यपि वह इससे अनजान है, तो भी वह दोषी है और अपने दंड का भार उठाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि कोई ऐसा पाप करे, कि उन कामों में से जिन्हें यहोवा ने मना किया है किसी काम को करे, तो चाहे वह उसके अनजाने में हुआ हो, तो भी वह दोषी ठहरेगा, और उसको अपने अधर्म का भार उठाना पड़ेगा।