Leviticus 5:2 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi kisee ashuuddh vastu ko agyaanata se choo le, to chahe vah ashuuddh banaaile pashu kee, chahe ashuuddh renganevale jeeva-jantu kee loth ho, to vah ashuuddh hokar doshaee ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“अथवा कोई व्यक्ति किसी ऐसी चीज को छूता है जो अशुद्ध है जैसे अशुद्ध जंगली जानवर का शव या अशुद्ध मवेशी का शव अथवा रेंगने वाले किसी अशुद्ध जन्तु का शव और उस व्यक्ति को इसका पता भी नहीं चलता कि उसने उन चीजों को छुआ है, तो भी वह बुरा करने का दोषी होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अथवा यदि कोई व्यक्ति किसी अशुद्ध वस्तु को, चाहे वह अशुद्ध वनपशु, अशुद्ध पालतू पशु या अशुद्ध रेंगनेवाले जीव-जन्तु की लोथ हो, स्पर्श करता है और उससे यह बात छिपी रहती है तो वह अशुद्ध और दोषी हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, तो चाहे वह अशुद्ध बनैले पशु की, चाहे अशुद्ध रेंगनेवाले जीव- जन्तु की लोथ हो, तो वह अशुद्ध होकर दोषी ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अथवा यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, तो चाहे वह अशुद्ध बनैले पशु की, चाहे अशुद्ध घरेलू पशु की, चाहे अशुद्ध रेंगनेवाले जीव–जन्तु की लोथ हो, तो वह अशुद्ध होकर दोषी ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“ ‘यदि कोई व्यक्ति किसी अशुद्ध वस्तु का स्पर्श करे, चाहे वह किसी अशुद्ध जंगली पशु का शव हो, अथवा किसी अन्य पालतू पशु का शव अथवा किसी ऐसे अशुद्ध जीव का शव हो जो रेंगता हो, और यदि वह इससे अनजान है कि वह अशुद्ध हो चुका है, किंतु इसके बाद उसे इसका अहसास हो जाता है, तो वह दोषी हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अथवा यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, तो चाहे वह अशुद्ध जंगली पशु की, चाहे अशुद्ध घरेलू पशु की, चाहे अशुद्ध रेंगनेवाले जीव-जन्तु की लोथ हो, तो वह अशुद्ध होकर दोषी ठहरेगा।