Leviticus 5:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yaadi koi manushy kisee ashuuddh vastu ko agyaanata se choo le, chahe vah ashuuddh vastu kisee bhee prakar kee kyon n ho jis se log ashuuddh ho jate haain to jab vah us bat ko jan lega tab vah doshaee ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किसी भी व्यक्ति से बहुत सी ऐसी चीज़ें निकलती है जो शुद्ध नहीं होतीं। कोई व्यक्ति इनमें से दूसरे व्यक्ति की किसी भी अशुद्ध वस्तु को अनजाने में ही छू लेता है तब वह दोषी होगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अथवा यदि वह किसी अशुद्ध मनुष्‍य को स्‍पर्श करता है, चाहे वह अशुद्धता किसी भी प्रकार की हो, जिसको स्‍पर्श कर व्यक्‍ति अशुद्ध हो जाता है, और उससे यह बात छिपी रहती है तो जब उसे यह ज्ञात होगा तब वह दोषी हो जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और यदि कोई मनुष्य किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, चाहे वह अशुद्ध वस्तु किसी भी प्रकार की क्यों न हो जिस से लोग अशुद्ध हो जाते हैं तो जब वह उस बात को जान लेगा तब वह दोषी ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अथवा यदि कोई मनुष्य किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, चाहे वह अशुद्ध वस्तु किसी भी प्रकार की क्यों न हो जिससे लोग अशुद्ध हो जाते हैं, तो जब वह उस बात को जान लेगा तब वह दोषी ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह किसी मानव मलिनता का स्पर्श करे, चाहे वह किसी भी प्रकार की मलिनता हो और वह इससे अशुद्ध हो जाता है और वह इससे अनजान है, किंतु इसके बाद उसे इसका अहसास हो जाता है, तो वह दोषी हो जाएगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अथवा यदि कोई मनुष्य किसी अशुद्ध वस्तु को अज्ञानता से छू ले, चाहे वह अशुद्ध वस्तु किसी भी प्रकार की क्यों न हो जिससे लोग अशुद्ध हो जाते हैं तो जब वह उस बात को जान लेगा तब वह दोषी ठहरेगा।