Leviticus 5:8 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur vah unako yajak ke pas le aa, aur yajak papabaalivale ko pahile chaddhaa, aur usaka sir gale se marod dale, par alag n kare,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उस व्यक्ति को चाहिए कि वह उन पक्षियों को याजक के पास लाए। पहले याजक को दोषबलि के रूप में एक पक्षी को चढ़ाना चाहिए। याजक पक्षी की गर्दन को मोड़ देगा। किन्तु याजक पक्षी को दो भागों में नहीं बाँटेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह उनको पुरोहित के पास लाएगा। पुरोहित पाप-बलि के पक्षी को पहले चढ़ाएगा। वह उसका सिर गरदन के पास से मरोड़ देगा, पर उसे अलग नहीं करेगा।
Hindi Bible HHBD
और वह उनको याजक के पास ले आए, और याजक पापबलिवाले को पहिले चढ़ाए, और उसका सिर गले से मरोड़ डाले, पर अलग न करे,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह उनको याजक के पास ले आए, और याजक पापबलिवाले को पहले चढ़ाए, और उसका सिर गले से मरोड़ डाले, पर अलग न करे,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह इसे पुरोहित के पास लाए, वह सर्वप्रथम उसे भेंट करे, जो पापबलि के लिए निर्धारित है. वह इसका सिर इसके गर्दन के पास से मरोड़ दे, किंतु पूरी तरह अलग न करे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह उनको याजक के पास ले आए, और याजक पापबलि वाले को पहले चढ़ाए, और उसका सिर गले से मरोड़ डालें, पर अलग न करे,