Leviticus 5:9 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah papabaalipashu ke lohoo men se kuchh vedee kee alang par chhdike, aur jo lohoo shosh rahe vah vedee ke paae par giraya jaae vah to papabali ttharega.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब याजक को दोषबलि के खून को वेदी के सिरों पर डालना चाहिए। तब याजक को बचा हुआ खून वेदी की नींव पर डालना चाहिए। यह दोषबलि है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
वह पाप-बलि का कुछ रक्‍त वेदी की एक ओर छिड़केगा, परन्‍तु शेष रक्‍त वेदी की आधार-पीठिका में बहाया जाएगा। यह पाप-बलि है।
Hindi Bible HHBD
और वह पापबलिपशु के लोहू में से कुछ वेदी की अलंग पर छिड़के, और जो लोहू शेष रहे वह वेदी के पाए पर गिराया जाए; वह तो पापबलि ठहरेगा।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह पापबलिपशु के लहू में से कुछ वेदी के बाजू पर छिड़के, और जो लहू शेष रहे वह वेदी के पाए पर गिराया जाए; वह पापबलि ठहरेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
वह पापबलि का कुछ रक्त वेदी के दूसरे सिरे पर छिड़क दे, जबकि बचा हुआ रक्त वेदी के आधार पर बहा दिया जाए. यह एक पापबलि है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह पापबलि पशु के लहू में से कुछ वेदी के बाजू पर छिड़के, और जो लहू शेष रहे वह वेदी के पाए पर उण्डेला जाए; वह तो पापबलि ठहरेगा।