Leviticus 6:18 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
haroon ke vansh ke sab puroosh us men se kha sakate haain tumharee peeddhee-peeddhee men yahova ke havanon men se yah unaka bhag sadaaiv bana rahega jo koi un havanon ko chooae vah paavitra ttharega..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून की सन्तानों में से हर एक लड़का आग द्वारा यहोवा को चड़ाई गई भेंट में से खा सकता है। यह तुम्हारी पीढ़ीयों का सदा के लिए नियम है। इन बलियों का स्पर्श उन व्यक्तियों को पवित्र करता है।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून के वंश के सब पुरुष उसको खा सकते हैं। यह तुम्हारी पीढ़ी से पीढ़ी तक स्थायी संविधि है कि प्रभु को अग्नि में अर्पित बलियों में से यह भाग पुरोहितों का होगा। जो बलि को स्पर्श करेगा, वह पवित्र हो जाएगा।’
Hindi Bible HHBD
हारून के वंश के सब पुरूष उस में से खा सकते हैं तुम्हारी पीढ़ी- पीढ़ी में यहोवा के हवनों में से यह उनका भाग सदैव बना रहेगा; जो कोई उन हवनों को छूए वह पवित्रा ठहरेगा।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हारून के वंश के सब पुरुष उस में से खा सकते हैं, तुम्हारी पीढ़ी–पीढ़ी में यहोवा के हवनों में से यह उनका भाग सदैव बना रहेगा; जो कोई उन हवनों को छूए वह पवित्र ठहरेगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
अहरोन के पुत्रों में से हर एक इसका इस्तेमाल करे; याहवेह को भेंट की गई होमबलियों में से तुम्हारी पीढ़ियों के लिए यह हमेशा की विधि है. जो कोई इन बलियों को छुएगा, वह अपने आप पवित्र हो जाएगा.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में हारून के वंश के सब पुरुष उसमें से खा सकते हैं, यहोवा के हवनों में से यह उनका भाग सदैव बना रहेगा; जो कोई उन हवनों को छूए वह पवित्र ठहरेगा।”