Leviticus 6:22 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur usake putraen men se jo bhee us yajakapad par abhaishaikt hoga, vah bhee usee prakar ka chaddhava chaddhaya kare yah vidhaee sada ke liye haai, ki yahova ke sammukh vah sampoorn chaddhava jalaya jaye.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हारून के वंश में से वह याजक जिसका हारून के स्थान पर अभिषेक हो, यहोवा को यह अन्नबलि चढ़ाए। यह नियम सदा के लिए है। यहोवा के लिए अन्नबलि पूरी तरह जलाई जानी चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून के पुत्रों में से जो पुरोहित उसके स्‍थान पर अभ्‍यंजित होगा, वह भी स्‍थायी संविधि के अनुसार प्रभु को उसे अर्पित करेगा; उसका सम्‍पूर्ण भाग जलाया जाएगा।
Hindi Bible HHBD
और उसके पुत्रों में से जो भी उस याजकपद पर अभिषिक्त होगा, वह भी उसी प्रकार का चढ़ावा चढ़ाया करे; यह विधी सदा के लिये है, कि यहोवा के सम्मुख वह सम्पूर्ण चढ़ावा जलाया जाये।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
हारून के पुत्रों में से जो भी उस याजकपद पर अभिषिक्‍त होगा, वह भी उसी प्रकार का चढ़ावा चढ़ाया करे; यह विधि सदा के लिये है, कि यहोवा के सम्मुख वह सम्पूर्ण चढ़ावा जलाया जाये।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके पुत्रों में से जो उसके स्थान पर पुरोहित अभिषिक्त किया जाएगा, वह उस भेंट चढ़ाए. यह याहवेह के लिए अग्नि में जलाई हुई हमेशा की विधि के रूप में भेंट पूरी अन्‍नबलि भेंट हो.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
हारून के पुत्रों में से जो भी उस याजकपद पर अभिषिक्त होगा, वह भी उसी प्रकार का चढ़ावा चढ़ाया करे; यह विधि सदा के लिये है, कि यहोवा के सम्मुख वह सम्पूर्ण चढ़ावा जलाया जाए।