Leviticus 6:25 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
haroon aur usake putraen se yah kah, ki papabali kee vyavastha yah haai arthata jis sthan men homabaalipashu vadha kiya jata haai usee men papabaalipashu bhee yahova ke sammukh bali kiya jaae vah paramapavitra haai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“हारून और उसके पुत्रों से कहो: पापबलि के लिए यह नियम है कि पापबलि को भी वहीं मारा जाना चाहिए जहाँ यहोवा के सामने होमबलि को मारा जाता है। यह अत्यन्त पवित्र है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
‘तू हारून और उसके पुत्रों से बोलना, यह पाप-बलि की व्‍यवस्‍था है: जिस स्‍थान पर अग्‍नि-बलि के पशु का वध किया जाता है, उसी स्‍थान पर प्रभु के सम्‍मुख पाप-बलि के पशु का वध किया जाएगा। वह बलि परम पवित्र है।
Hindi Bible HHBD
हारून और उसके पुत्रों से यह कह, कि पापबलि की व्यवस्था यह है; अर्थात् जिस स्थान में होमबलिपशु वध किया जाता है उसी में पापबलिपशु भी यहोवा के सम्मुख बलि किया जाए; वह परमपवित्रा है।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“हारून और उसके पुत्रों से यह कह कि पापबलि की व्यवस्था यह है: जिस स्थान में होमबलिपशु वध किया जाता है उसी में पापबलिपशु भी यहोवा के सम्मुख बलि किया जाए; वह परमपवित्र है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“अहरोन और उसके पुत्रों को यह आदेश दो, ‘पापबलि के लिए विधि यह है: जिस स्थान पर होमबलि के लिए निर्धारित पशु का वध किया जाता है, उसी स्थान पर याहवेह के सामने पापबलि के लिए निर्धारित पशु का वध किया जाए; यह परम पवित्र है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“हारून और उसके पुत्रों से यह कह कि पापबलि की व्यवस्था यह है: जिस स्थान में होमबलि पशु वध किया जाता है उसी में पापबलि पशु भी यहोवा के सम्मुख बलि किया जाए; वह परमपवित्र है।