Leviticus 7:30 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
vah apane hee hathon se yahova ke havy ko, arthata chhatee hilane kee bhentt karake yahova ke samhane hilai jaae.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
भेंट का वह भाग आग में जलाया जाएगा। उसे उस भेंट का वह भाग अपने हाथ में लेकर चलना चाहिए। उसे जानवर की छाती की चर्बी लेकर चलना चाहिए और छाती को याजक के पास ले जाना चाहिए। छाती को यहोवा के सामने ऊपर उठाया जायेगा। यह उत्तोलन बलि होगी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
अपने हाथ में प्रभु को अग्नि में अर्पित करने के लिए वक्ष सहित चर्बी लाएगा; वह वक्ष इसलिए लाएगा कि उसे लहर-बलि के रूप में प्रभु के सम्मुख लहराया जा सके।
Hindi Bible HHBD
वह अपने ही हाथों से यहोवा के हव्य को, अर्थात् छाती हिलाने की भेंट करके यहोवा के साम्हने हिलाई जाए।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
वह अपने ही हाथों से यहोवा के हव्य को, अर्थात् छाती समेत चरबी को ले आए कि छाती हिलाने की भेंट करके यहोवा के सामने हिलाई जाए।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
और वह स्वयं अपने हाथों में याहवेह को होमबलि के लिए चर्बी एवं छाती लेकर आए, कि छाती याहवेह के सामने लहराने की बलि के रूप में भेंट की जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
वह अपने ही हाथों से यहोवा के हव्य # को, अर्थात् छाती समेत चर्बी को ले आए कि छाती हिलाने की भेंट करके यहोवा के सामने हिलाई जाए।