Leviticus 7:34 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
kyonaki israaeliyon ke melabaaliyon men se hilane kee bhentt kee chhatee aur uttane kee bhentt kee jangha ko lekar maain ne yajak haroon aur usake putraen ko diya haai, ki yah sarvada israaeliyon kee or se unaka hak bana rahe..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मै (यहोवा) उत्तोलन बलि की छाती तथा मेलबलि की दायीं जांघ इस्राएल के लोगों से ले रहा हूँ और मै उन चीजों को हारून और उसके पुत्रों को दे रहा हूँ। इस्राएल के लोगों के लिए यह नियम सदा के लिए होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मैंने इस्राएली समाज से लहर-बलि का वक्ष एवं अर्पण की जांघ उनकी सहभागिता-बलियों में से ली है, और उनको पुरोहित हारून और उसके पुत्रों को प्रदान किया है जिससे वह इस्राएली समाज की ओर से स्‍थायी देयभाग के रूप में उन्‍हें मिलता रहे।
Hindi Bible HHBD
क्योंकि इस्त्राएलियों के मेलबलियों में से हिलाने की भेंट की छाती और उठाने की भेंट की जांघ को लेकर मैं ने याजक हारून और उसके पुत्रों को दिया है, कि यह सर्वदा इस्त्राएलियों की ओर से उनका हक बना रहे।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
क्योंकि इस्राएलियों के मेलबलियों में से हिलाने की भेंट की छाती और उठाने की भेंट की जाँघ को लेकर मैं ने याजक हारून और उसके पुत्रों को दिया है कि यह सर्वदा इस्राएलियों की ओर से उनका हक़ बना रहे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
क्योंकि इस्राएल की प्रजा से मैंने उनकी मेल बलियों की बलियों में से लहराने की बलि के रूप में भेंट की गई छाती, और अंशदान की जांघ को लेकर उसे पुरोहित अहरोन और उनके पुत्रों को दिया गया है. यह इस्राएल की प्रजा से सर्वदा के लिए पुरोहित अहरोन और उनके पुत्रों को अधिकार के रूप में दे दिया है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
क्योंकि इस्राएलियों के मेलबलियों में से हिलाने की भेंट की छाती और उठाने की भेंट की जाँघ को लेकर मैंने याजक हारून और उसके पुत्रों को दिया है, कि यह सर्वदा इस्राएलियों की ओर से उनका हक़ बना रहे।