Leviticus 7:36 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
arthata jis din yahova ne usaka abhaishok kiya usee din us ne agyaa dee ki unako israaeliyon kee or se ye hee bhag nit mila karen unakee peeddhee peeddhee ke liye unaka yahee hak ttharaya gaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जिस समय यहोवा ने याजकों का अभीषेक किया उसी समय उन्होंने इस्राएल के लोगों को वे भाग याजकों को देने का आदेश दिया। वे भाग सदा उनकी पीढ़ी याजकों को दिए जाने हैं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिस दिन उनका पुरोहित पद पर अभ्यंजन किया गया, उसी दिन प्रभु ने इस्राएली समाज को यह भाग देने का आदेश दिया। यह उनकी पीढ़ी से पीढ़ी के लिए स्थायी संविधि है।’
Hindi Bible HHBD
अर्थात् जिस दिन यहोवा ने उसका अभिषेक किया उसी दिन उस ने आज्ञा दी कि उनको इस्त्राएलियों की ओर से ये ही भाग नित मिला करें; उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनका यही हक ठहराया गया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
अर्थात् जिस दिन यहोवा ने उनका अभिषेक किया उसी दिन उसने आज्ञा दी कि उनको इस्राएलियों की ओर से ये भाग नित्य मिला करें; उनकी पीढ़ी पीढ़ी के लिये उनका यही हक़ ठहराया गया।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जिस दिन उनका अभिषेक किया गया, उस दिन याहवेह ने इस्राएल की प्रजा से उन्हें यह वस्तुएं देने का आदेश दिया है. पीढ़ियों से पीढ़ियों तक सर्वदा के लिए यह उनका अधिकार है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
अर्थात् जिस दिन यहोवा ने उनका अभिषेक किया उसी दिन उसने आज्ञा दी कि उनको इस्राएलियों की ओर से ये भाग नित्य मिला करें; उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनका यही हक़ ठहराया गया।”