Leviticus 7:38 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab yahova ne seenaai parvat ke pas ke jangal men moosa ko agyaa dee ki israaelee mere liye kya kya chaddhave chaddhaae, tab us ne unako yahee vyavastha dee thee..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा ने सीनै पर्वत पर ये नियम मूसा को दिए। यहोवा ने ये नियम उस दिन दिए जिस दिन उसने इस्राएल के लोगों को सीनै मरुभूमि में यहोवा के लिए अपनी भेंट लाने का आदेश दिया था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिसका आदेश प्रभु ने सीनय पर्वत पर मूसा को उस दिन दिया था, जब उसने इस्राएली समाज को आज्ञा दी थी कि वे लोग अपना-अपना चढ़ावा प्रभु को सीनय के निर्जन प्रदेश में चढ़ाएँ।
Hindi Bible HHBD
जब यहोवा ने सीनै पर्वत के पास के जंगल में मूसा को आज्ञा दी कि इस्त्राएली मेरे लिये क्या क्या चढ़ावे चढ़ाएं, तब उस ने उनको यही व्यवस्था दी थी।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब यहोवा ने सीनै पर्वत के पास के जंगल में मूसा को आज्ञा दी कि इस्राएली मेरे लिये क्या क्या चढ़ावा चढ़ाएँ, तब उसने उनको यही व्यवस्था दी थी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके विषय में आदेश याहवेह ने मोशेह को सीनायी पर्वत पर उस दिन दिए थे, जिस दिन याहवेह ने इस्राएल की प्रजा को सीनायी की मरुभूमि में याहवेह के लिए अपनी बलियां प्रस्तुत करने का आदेश दिया था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब यहोवा ने सीनै पर्वत के पास के जंगल में मूसा को आज्ञा दी कि इस्राएली मेरे लिये क्या-क्या चढ़ावा चढ़ाएँ, तब उसने उनको यही व्यवस्था दी थी।