Leviticus 8:15 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab vah baali kiya gaya, aur moosa ne lohoo ko lekar ungalee se vedee ke charon seengon par lagakar paavitra kiya, aur lohoo ko vedee ke paae par undel diya, aur usake liye praayaashchaitt karake usako pavitra kiya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने बैल को मारा। मूसा ने उसके खून को लिया। मूसा ने अपनी ऊँगली का उपयोग किया और कुछ खून वेदी पर के सभी कोनों पर छिड़का। इस प्रकार मूसा ने वेदी को बलि के लिए शुद्ध किया। तब मूसा ने वेदी की नींव पर खून को उँडेला। इस प्रकार मूसा ने वेदी को लोगों के पापों के भुगतान के लिए पाप बलियों के लिए तैयार किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तब मूसा ने उसको बलि किया। उन्होंने उसका रक्त लिया, और उसको अंगुली से वेदी के सींगों के चारों ओर लगा दिया। यों उन्होंने वेदी को शुद्ध किया और रक्त वेदी की आधार-पीठिका में उण्डेल दिया। उसके प्रायश्चित्त के निमित्त उसको पवित्र किया।
Hindi Bible HHBD
तब वह बलि किया गया, और मूसा ने लोहू को लेकर उंगली से वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्रा किया, और लोहू को वेदी के पाए पर उंडेल दिया, और उसके लिये प्रायश्चित्त करके उसको पवित्रा किया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब वह बलि किया गया, और मूसा ने लहू लेकर उंगली से वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया, और लहू को वेदी के पाए पर उंडेल दिया, और उसके लिये प्रायश्चित्त करके उसको पवित्र किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने इस बैल का वध किया और वेदी को पाप दोष से हटाने के लिए अपनी उंगली से उसका कुछ रक्त लेकर वेदी के सींगों पर लगाया. उसके बाद इसके बचे हुए रक्त को वेदी के आधार पर उंडेल दिया और प्रायश्चित पूरा करने के लिए उसे परम पवित्र किया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब वह बलि किया गया, और मूसा ने लहू को लेकर उँगली से वेदी के चारों सींगों पर लगाकर पवित्र किया #, और लहू को वेदी के पाए पर उण्डेल दिया, और उसके लिये प्रायश्चित करके उसको पवित्र किया।