Leviticus 8:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur vah haroon ke putraen ko sameep le gaya, aur lohoo men se kuchh aek aek ke daahine kan ke sire par aur daahine hath or daahine panv ke angootton par lagaya aur moosa ne lohoo ko vedee par charon or chhdika.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा हारून के पुत्रों को वेदी के पास लाया। मूसा ने कुछ खून उनके दाएं कान के निचले सिरे पर, दाएं हाथ के अंगूठे पर और उनके दाएं पैर के अंगूठे पर लगाया। तब मूसा ने वेदी के चारों ओर खून डाला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून के पुत्र निकट लाए गए। मूसा ने कुछ रक्‍त उनके दाहिने कान की लौ पर, उनके दाहिने हाथ और दाहिने पैर के अंगूठों पर लगाया। मूसा ने शेष रक्‍त वेदी के चारों ओर छिड़क दिया।
Hindi Bible HHBD
और वह हारून के पुत्रों को समीप ले गया, और लोहू में से कुछ एक एक के दहिने कान के सिरे पर और दहिने हाथ ओर दहिने पांव के अंगूठों पर लगाया; और मूसा ने लोहू को वेदी पर चारों ओर छिड़का।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और वह हारून के पुत्रों को समीप ले गया, और लहू में से कुछ एक एक के दाहिने कान के सिरे पर और दाहिने हाथ और दाहिने पाँव के अंगूठों पर लगाया; और मूसा ने लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़का।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
मोशेह ने अहरोन के पुत्रों को भी पास बुलाकर उनके दायें कान, उनके दायें हाथ के अंगूठे और दायें पैर के अंगूठे पर उसका कुछ रक्त लगा दिया. उसके बाद मोशेह ने शेष रक्त को वेदी के चारों ओर छिड़क दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और वह हारून के पुत्रों को समीप ले गया, और लहू में से कुछ एक-एक के दाहिने कान के सिरे पर और दाहिने हाथ और दाहिने पाँव के अँगूठों पर लगाया; और मूसा ने लहू को वेदी पर चारों ओर छिड़का।