Leviticus 8:27 — Compare Translations
7 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur ye sab vastuaen haroon aur usake putraen ke hathon par dhar dee gai, aur hilane kee bhentt ke liye yahova ke samhane hilai gai.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने उन सभी को हारून और उके पुत्रों के हाथों में रखा। मूसा ने उन टुकड़ों को यहोवा के सामने उत्तोलन बलि के रूप में हाथों में ऊपर उठवाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने ये वस्तुएँ हारून और उसके पुत्रों के हाथों पर रखीं, और उनको लहर-बलि के लिए प्रभु के सम्मुख लहराया।
Hindi Bible HHBD
और ये सब वस्तुएं हारून और उसके पुत्रों के हाथों पर धर दी गई, और हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के साम्हने हिलाई गई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और ये सब वस्तुएँ हारून और उसके पुत्रों के हाथों पर धर दी गईं, और हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के आगे हिलाई गईं।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
ये सभी वस्तुएं अहरोन एवं उसके पुत्रों के हाथों में रखकर इन्हें याहवेह को चढ़ाने की भेंट मानकर याहवेह के आगे लहराया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और ये सब वस्तुएँ हारून और उसके पुत्रों के हाथों पर रख दी गईं, और हिलाने की भेंट के लिये यहोवा के सामने हिलाई गईं।