Leviticus 9:15 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur us ne logon ke chaddhave ko age lekar aur us papabaali ke bakare ko jo unake liye tha lekar usaka balidan kiya, aur paahile ke saman use bhee papabaali karake chaddhaya.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब हारून लोगों की बलि लाया। उसने लोगों के लिए पापबलि वाले बकरे को मारा। उसने बकरे को पहले की तरह पापबलि के लिए चढ़ाया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
हारून ने लोगों का चढ़ावा चढ़ाया। पाप-बलि का बकरा जो लोगों के लिए था, उसे उसने लिया और उसका वध किया। तत्‍पश्‍चात् उसे भी प्रथम पाप-बलि के सदृश पाप के हेतु अर्पित किया।
Hindi Bible HHBD
और उस ने लोगों के चढ़ावे को आगे लेकर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था लेकर उसका बलिदान किया, और पहिले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उस ने लोगों के चढ़ावे को आगे लेकर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था लेकर उसका बलिदान किया, और पहले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर उन्होंने प्रजा के लिए निर्धारित बलि को प्रस्तुत किया. उन्होंने उस बकरे को लेकर, जो प्रजा के लिए निर्धारित पापबलि के लिए था, इसका वध करके पहले बलि के पशु समान भेंट कर दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने लोगों के चढ़ावे को # आगे लेकर और उस पापबलि के बकरे को जो उनके लिये था लेकर उसका बलिदान किया, और पहले के समान उसे भी पापबलि करके चढ़ाया।