Leviticus 9:18 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur baail aur meddha, arthata jo melabalipashu janata ke liye the ve bhee baali kiye gaae aur haroon ke putraen ne lohoo ko usake hath men diya, aur us ne usako vedee par charon or chhdik diya
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
हारून ने लोगों के लिए मेलबलि के साँड और मेढ़े को मारा। हारून के पुत्र खून को हारून के पास लाए। हारून ने इस खून को वेदी के चारों ओर उँडेला।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसने लोगों की सहभागिता-बलि के बैल तथा मेढ़े का वध किया। हारून के पुत्रों ने रक्‍त उसके हाथ में दिया। उसने उसको वेदी के चारों ओर छिड़का।
Hindi Bible HHBD
और बैल और मेढ़ा, अर्थात् जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लोहू को उसके हाथ में दिया, और उस ने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
बैल और मेढ़ा, अर्थात् जो मेलबलिपशु जनता के लिये थे वे भी बलि किये गए; और हारून के पुत्रों ने लहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद उन्होंने प्रजा के लिए मेल बलि के लिए निर्धारित बैल और मेढ़े का वध किया, और अहरोन के पुत्रों ने अहरोन को रक्त सौंप दिया, जिसे उन्होंने वेदी के चारों ओर छिड़क दिया.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
बैल और मेढ़ा, अर्थात् जो मेलबलि पशु जनता के लिये थे वे भी बलि किए गए; और हारून के पुत्रों ने लहू को उसके हाथ में दिया, और उसने उसको वेदी पर चारों ओर छिड़क दिया;