Leviticus 9:24 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur yahova ke samhane se ag nikalakar charabee saahit homabali ko vedee par bhsm kar diya ise dekhkar janata ne jay jayakar ka nara mara, aur apane apane munh ke bal girakar dandvat kiya..
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यहोवा से अग्नि प्रकट हुई और उसने वेदी पर होमबलि और चर्बी को जलाया। सभी लोगों ने जब यह देखा तो वे चिल्लाए और उन्होंने धरती पर गिरकर प्रणाम किया।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
प्रभु के सम्‍मुख से आग निकली और उसने अग्‍निबलि एवं वेदी की चर्बी को भस्‍म कर दिया। यह देखकर लोगों ने जय-जयकार किया। उन्‍होंने मुँह के बल गिरकर वन्‍दना की।
Hindi Bible HHBD
और यहोवा के साम्हने से आग निकलकर चरबी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जय जयकार का नारा मारा, और अपने अपने मुंह के बल गिरकर दण्डवत किया।।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और यहोवा के सामने से आग निकली और चरबी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जय जयकार का नारा लगाया और अपने अपने मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब याहवेह की उपस्थिति की अग्नि ने प्रकट होकर होमबलि और वेदी पर की चर्बी के भागों को भस्म कर दिया. यह देख सारी प्रजा जय जयकार के नारे के साथ भूमि की ओर नतमस्तक हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और यहोवा के सामने से आग निकली चर्बी सहित होमबलि को वेदी पर भस्म कर दिया; इसे देखकर जनता ने जय जयकार का नारा लगाया, और अपने-अपने मुँह के बल गिरकर दण्डवत् किया।