Leviticus 9:3 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur israaeliyon se yah kah, ki tum papabali ke liye aek bakara, aur homabaali ke liye aek bachhda aur aek bhed ko bachcha lo, jo aek varsha ke hon aur nirdosh ho,
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस्राएल के लोगों से कहो, ‘पापबलि हेतु एक बकरा लो। एक बछड़ा और एक मेमना होमबलि के लिए लो। बछड़ा और मेमना दोनों एक वर्ष के होने चाहिए। इन जानवरों में कोई दोष नहीं होना चाहिए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम इस्राएली समाज से यह कहना, पाप-बलि के लिए एक बकरा, और अग्‍नि-बलि के लिए एक-एक वर्ष का निष्‍कलंक बछड़ा और मेमना लो;
Hindi Bible HHBD
और इस्त्राएलियों से यह कह, कि तुम पापबलि के लिये एक बकरा, और होमबलि के लिये एक बछड़ा और एक भेड़ को बच्चा लो, जो एक वर्ष के हों और निर्दोष हों,
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और इस्राएलियों से यह कह, ‘तुम पापबलि के लिये एक बकरा, और होमबलि के लिये एक बछड़ा और एक भेड़ का बच्‍चा लो, जो एक वर्ष के हों और निर्दोष हों,
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसके बाद तुम इस्राएल की प्रजा को यह आदेश दो, ‘पापबलि के लिए एक बकरा और होमबलि के लिए एक साल का निर्दोष बछड़ा और एक निर्दोष मेमना,
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इस्राएलियों से यह कह, ‘तुम पापबलि के लिये एक बकरा, और होमबलि के लिये एक बछड़ा और एक भेड़ का बच्चा लो, जो एक वर्ष के हों और निर्दोष हों,