Leviticus 9:5 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur jis jis vastu kee agyaa moosa ne dee un sab ko ve milapavale tamboo ke age le aae aur saree mandlee sameep jakar yahova ke samhane khdee hui.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इसलिए सभयी लोग मिलापवाले तम्बू में आए और वे सभयी उन चीज़ों को लाए जिनके लिए मूसा ने आदेश दिया था। सभी लोग यहोवा के सामने खड़े हुए।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जिन वस्‍तुओं को लाने का आदेश मूसा ने दिया था, वे उनको मिलन-शिविर के द्वार पर ले आए। सारी मण्‍डली निकट आई और प्रभु के सम्‍मुख खड़ी हो गई।
Hindi Bible HHBD
और जिस जिस वस्तु की आज्ञा मूसा ने दी उन सब को वे मिलापवाले तम्बू के आगे ले आए; और सारी मण्डली समीप जाकर यहोवा के साम्हने खड़ी हुई।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और जिस जिस वस्तु की आज्ञा मूसा ने दी उन सब को वे मिलापवाले तम्बू के आगे ले आए; और सारी मण्डली समीप जाकर यहोवा के सामने खड़ी हुई।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
फिर वे उन सब वस्तुओं को मिलनवाले तंबू के सामने ले आए, जिसका आदेश मोशेह ने उन्हें दिया था, और सारी सभा निकट आकर याहवेह के सामने खड़ी हो गई.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और जिस-जिस वस्तु की आज्ञा मूसा ने दी उन सब को वे मिलापवाले तम्बू के आगे ले आए; और सारी मण्डली समीप जाकर यहोवा के सामने खड़ी हुई।