Leviticus 9:7 — Compare Translations

7 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur moosa ne haroon se kaha, yahova kee agyaa ke anusar vedee ke sameep jakar apane papabaali aur homabali ko chaddhakar unake liye praayaashchaitt kara.
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तब मूसा ने हारून से ये बातें कहीं, “जाओ और वह करो जिसके लिए यहोवा ने आदेश दिया था। वेदी के पास जाओ और पापबलि तथा होमबलि चढ़ाओ। यह सब अपने और लोगों के पापों के भुगतान के लिए करो। तुम लोगों की लायी हुई बलि को लो और उसे यहोवा को अर्पित करो। यह उनके पापों का भुगतान होगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
मूसा ने हारून से कहा, ‘वेदी के निकट अपनी पाप-बलि तथा अग्‍नि-बलि अर्पित करो; और अपने तथा अपने परिवार के लिए प्रायश्‍चित्त करो। लोगों का चढ़ावा भी चढ़ाओ और उनके लिए प्रायश्‍चित्त करो; जैसी प्रभु ने आज्ञा दी थी।’
Hindi Bible HHBD
और मूसा ने हारून से कहा, यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के समीप जाकर अपने पापबलि और होमबलि को चढ़ाकर उनके लिये प्रायश्चित्त कर।
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब मूसा ने हारून से कहा, “यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के समीप जाकर अपने पापबलि और होमबलि को चढ़ाकर अपने और सब जनता के लिये प्रायश्‍चित्त कर; और जनता के चढ़ावे को भी चढ़ाकर उनके लिये प्रायश्‍चित्त कर।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद मोशेह ने अहरोन को यह आदेश दिया, “वेदी के निकट आ जाओ, और अपनी पापबलि और होमबलि भेंट करो कि तुम स्वयं के लिए और प्रजा के लिए प्रायश्चित पूरा कर सको; इसके बाद प्रजा के लिए बलि अर्पण करो कि उनके लिए प्रायश्चित पूरा कर सको, ठीक जैसा आदेश याहवेह ने दिया है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब मूसा ने हारून से कहा, “यहोवा की आज्ञा के अनुसार वेदी के समीप जाकर अपने पापबलि और होमबलि को चढ़ाकर अपने और सब जनता के लिये प्रायश्चित कर और जनता के चढ़ावे को भी चढ़ाकर उनके लिये प्रायश्चित कर।”