Luke 10:1 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
aur in baton ke bad prabhu ne sattr aur manushy niyukt kiae aur jis jis nagar aur jagah ko vah ap jane par tha, vahan unhen do do karake apane age bheja.
Hindi 2017 (नया नियम)
और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्‍य नियुक्‍त किए और जिस-जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्‍हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इन घटनाओं के बाद प्रभु ने बहत्तर शिष्यों को और नियुक्त किया और फिर जिन-जिन नगरों और स्थानों पर उसे स्वयं जाना था, दो-दो करके उसने उन्हें अपने से आगे भेजा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसके बाद प्रभु ने अन्‍य बहत्तर शिष्‍यों को नियुक्‍त किया और जिस-जिस नगर और गाँव में वे स्‍वयं जाने वाले थे, वहाँ दो-दो करके उन्‍हें अपने आगे भेजा।
Hindi Bible HHBD
और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहां उन्हें दो दो करके अपने आगे भेजा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Baad meñ Prabhu bahattar (72) aur admi log ke chunis aur dui dui karke u sab ṭaaun meñ usse aage bhejis jahañ uske jaay ke raha.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्‍त किए, और जिस–जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्हें दो–दो करके अपने आगे भेजा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर अन्य व्यक्‍तियों को नियुक्‍त किया, और उन्हें दो-दो करके अपने आगे हर उस नगर और स्थान पर भेजा, जहाँ वह स्वयं जाने पर था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद प्रभु ने अन्य बहत्तर व्यक्तियों को चुनकर उन्हें दो-दो करके उन नगरों और स्थानों पर अपने आगे भेज दिया, जहां वह स्वयं जाने पर थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और इन बातों के बाद प्रभु ने सत्तर और मनुष्य नियुक्त किए और जिस-जिस नगर और जगह को वह आप जाने पर था, वहाँ उन्हें दो-दो करके अपने आगे भेजा।