Luke 10:21 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
usee ghadee vah pavitra atma men hokar anand se bhr gaya, aur kaha he pita, svarga aur prathvee ke prabhu, maain tera dhanyavad karata hoo, ki too ne in baton ko gyaaaniyon aur samajhdaron se chhpai rakha, aur balakon par pragatt kiya: ha, he pit, kyonaki tujhe yahee achchha laga.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसी घड़ी वह पवित्र आत्मा में होकर आनन्द से भर गया, और कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तू ने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया: हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
उसी क्षण वह पवित्र आत्मा में स्थिर होकर आनन्दित हुआ और बोला, “हे परम पिता! हे स्वर्ग और धरती के प्रभु! मैं तेरी स्तुति करता हूँ कि तूमने इन बातों को चतुर और प्रतिभावान लोगों से छुपा कर रखते हुए भी बच्चों के लिये उन्हें प्रकट कर दिया। हे परम पिता! निश्चय ही तू ऐसा ही करना चाहता था।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
उसी घड़ी येशु ने पवित्र आत्मा में उल्लसित हो कर कहा, “पिता! स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु! मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने ये बातें ज्ञानियों और बुद्धिमानों से गुप्त रखीं; किन्तु बच्चों पर प्रकट कीं। हाँ, पिता यही तुझे अच्छा लगा।
Hindi Bible HHBD
उसी घड़ी वह पवित्रा आत्मा में होकर आनन्द से भर गया, और कहा; हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूं, कि तू ने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया: हां, हे पित, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Wahi ṭaaim, Yeeshu u khusi jon Pawitr Aatma ke bagal se aais raha, usse bhar gais, aur bolis, “E Pita, swarag aur dharti ke Prabhu, ham tumme dhanbaad deta hei, ki tum i sab baat paṛha likha aur samajhdaar log se chhipaay ke rakkha, aur saadhaaran log ke saamne laaya. Haañ Pita ji, yahi tumme achchha laga.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसी घड़ी वह पवित्र आत्मा में होकर आनन्द से भर गया, और कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तू ने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया। हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
उसी घड़ी यीशु ने पवित्र आत्मा में मगन होकर कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाया और बच्चों पर प्रकट किया है; हाँ पिता, क्योंकि तेरी दृष्टि में यही अच्छा था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु येशु पवित्र आत्मा के आनंद से भरकर कहने लगे, “पिता! स्वर्ग और पृथ्वी के स्वामी, मैं आपकी स्तुति करता हूं कि आपने ये सभी सच बुद्धिमानों और ज्ञानियों से छुपा रखे और नन्हे बालकों पर प्रकट कर दिए क्योंकि पिता, आपकी दृष्टि में यही अच्छा था.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसी घड़ी वह पवित्र आत्मा में होकर आनन्द से भर गया, और कहा, “हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ, कि तूने इन बातों को ज्ञानियों और समझदारों से छिपा रखा, और बालकों पर प्रगट किया, हाँ, हे पिता, क्योंकि तुझे यही अच्छा लगा।