Luke 11:17 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu us ne, un ke man kee baten janakar, un se kaha jis jis rajy men foott hotee haai, vah rajy ujad jata haai: aur jis ghar men foott hotee haai, vah nash ho jata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
परन्तु उसने, उनके मन की बातें जानकर, उनसे कहा, “जिस-जिस राज्य में फूट होती है, वह राज्य उजड़ जाता है; और जिस घर में फूट होती है, वह नाश हो जाता है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु यीशु जान गया कि उनके मनों में क्या है। सो वह उनसे बोला, “वह राज्य जिसमें अपने भीतर ही फूट पड़ जाये, नष्ट हो जाता है और ऐसे ही किसी घर का भी फूट पड़ने पर उसका नाश हो जाता है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परंतु येशु जानते थे कि वे क्या सोच रहे हैं। अत: येशु ने उन से कहा, “जिस राज्य में फूट पड़ जाती है, वह उजड़ जाता है और घर के घर ढह जाते हैं।
Hindi Bible HHBD
परन्तु उस ने, उन के मन की बातें जानकर, उन से कहा; जिस जिस राज्य में फूट होती है, वह राज्य उजड़ जाता है: और जिस घर में फूट होती है, वह नाश हो जाता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin Yeeshu jaanat raha ki ulog kon cheej soche hei, aur u bolis, “Ek raaj meñ jahañ sab koi ek dusra se jhagaṛe hei, u raaj ke naas hoy jaai. Aur ek ghar meñ jahañ jhagṛa hoy hei, uske bhi naas hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु उसने उनके मन की बातें जानकर, उनसे कहा, “जिस–जिस राज्य में फूट होती है, वह राज्य उजड़ जाता है; और जिस घर में फूट होती है, वह नष्ट हो जाता है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उनके विचारों को जानकर उसने उनसे कहा: “प्रत्येक राज्य जिसमें फूट पड़ी हो, वह उजड़ जाता है; और जब घर ही घर के विरुद्ध हो जाए तो वह गिर जाता है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उनके मन की बातें जानकर प्रभु येशु ने उनसे कहा, “कोई भी राज्य, जिसमें फूट पड़ चुकी है, नाश हो जाता है और जिस परिवार में फूट पड़ चुकी हो, उसका नाश हो जाता है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु उसने, उनके मन की बातें जानकर, उनसे कहा, “जिस-जिस राज्य में फूट होती है, वह राज्य उजड़ जाता है; और जिस घर में फूट होती है, वह नाश हो जाता है।