Luke 11:36 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye yaadi tera sara shareer ujiyala ho, or usaka koi bhag andhora n rahe, to sab ka sab aeesa uliyala hoga, jaaisa us samay hota haai, jab deeya apanee chamak se tujhe ujala deta haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
“इसलिये यदि तेरा सारा शरीर उजियाला हो, और उसका कोई भाग अन्‍धेरा न रहे, तो सब का सब ऐसा उजियाला होगा, जैसा उस समय होता है, जब दीया अपनी चमक से तुझे उजाला देता है।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
अतः यदि तुम्हारा सारा शरीर प्रकाश से परिपूर्ण है और इसका कोई भी अंग अंधकारमय नहीं है तो वह पूरी तरह ऐसे चमकेगा मानो कोई दीपक तुम पर अपनी किरणों में चमक रहा हो।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि तुम्‍हारा सारा शरीर प्रकाश में है और उसका कोई अंश अन्‍धकार में नहीं, तो वह वैसा ही सर्वथा प्रकाशमान होगा, जैसा जब दीपक अपनी किरणों से तुम को आलोकित कर देता है।”
Hindi Bible HHBD
इसलिये यदि तेरा सारा शरीर उजियाला हो, ओर उसका कोई भाग अन्धेरा न रहे, तो सब का सब ऐसा उलियाला होगा, जैसा उस समय होता है, जब दीया अपनी चमक से तुझे उजाला देता है।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab tumhaar deñhi meñ roshni hei, tab koi bhi bhaag añdhera nai rahi, sab bagal khali añjora hee añjora rahi, wahi rakam jeise jab batti bara rahe hei, tab sab bagal añjora rahe hei”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये यदि तेरा सारा शरीर उजियाला हो और उसका कोई भाग अन्धेरा न रहे तो सब का सब ऐसा उजियाला होगा, जैसा उस समय होता है जब दीया अपनी चमक से तुझे उजाला देता है।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
यदि तेरी सारी देह उजियाली हो, और उसका कोई भाग अंधकारमय न हो, तो वह सब ऐसी उजियाली होगी, जैसे दीपक अपनी चमक से तुझे प्रकाश देता है।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसलिये यदि तुम्हारा सारा शरीर उजियाला है, उसमें ज़रा सा भी अंधकार नहीं है, तब वह सब जगह उजाला देगा—जैसे एक दीप अपने उजाले से तुम्हें उजियाला देता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए यदि तेरा सारा शरीर उजियाला हो, और उसका कोई भाग अंधेरा न रहे, तो सब का सब ऐसा उजियाला होगा, जैसा उस समय होता है, जब दीया अपनी चमक से तुझे उजाला देता है।”