Luke 11:46 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne kaha he vyavasthapako, tum par bhee hay! tum aeese bojh jin ko uttana kattnai haai, manushyon par ladate ho parantu tum ap un bojhon ko apanee ek ungalee se bhee naheen choote.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने कहा, “हे व्‍यवस्‍थापकों, तुम पर भी हाय! तुम ऐसे बोझ जिनको उठाना कठिन है, मनुष्‍यों पर लादते हो परन्‍तु तुम आप उन बोझों को अपनी एक ऊँगली से भी नहीं छूते।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर यीशु ने कहा, “ओ न्यायशास्त्रियों! तुम्हें धिक्कार है। क्योंकि तुम लोगों पर ऐसे बोझ लादते हो जिन्हें उठाना कठिन है। और तुम स्वयं उन बोझों को एक उँगली तक से छूना भर नहीं चाहते।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने उत्तर दिया, “व्‍यवस्‍था के आचार्यो! धिक्‍कार है तुम लोगो को भी! क्‍योंकि तुम मनुष्‍यों पर ऐसे बोझ लादते हो जिन्‍हें ढोना कठिन है, परन्‍तु स्‍वयं उन्‍हें उठाने के लिए अपनी एक उँगली भी नहीं लगाते।
Hindi Bible HHBD
उस ने कहा; हे व्यवस्थापकों, तुम पर भी हाय! तुम ऐसे बोझ जिन को उठाना कठिन है, मनुष्यों पर लादते हो परन्तु तुम आप उन बोझों को अपनी एक उंगली से भी नहीं छूते।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu jawaab dees, “Tum kaanuun maane waala log pe bhi bahut afsos hei! Kaahe ke tum, sab pe khuub bojha laad deta hei, aur madat kare ke waaste ek uñgri bhi nai uṭhaata.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने कहा, “हे व्यवस्थापको, तुम पर भी हाय! तुम ऐसे बोझ जिनको उठाना कठिन है, मनुष्यों पर लादते हो परन्तु तुम आप उन बोझों को अपनी एक उँगली से भी नहीं छूते।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु उसने कहा: “तुम व्यवस्थापकों पर भी हाय! क्योंकि तुम मनुष्यों पर असहनीय बोझ लादते हो, और स्वयं उन बोझों को अपनी एक उँगली से भी नहीं छूते।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु येशु ने इसके उत्तर में कहा, “धिक्कार है तुम पर भी, वकीलों! क्योंकि तुम लोगों पर नियमों का ऐसा बोझ लाद देते हो, जिसको उठाना कठिन होता है, जबकि तुम स्वयं उनकी सहायता के लिए अपनी उंगली से छूते तक नहीं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने कहा, “हे व्यवस्थापकों, तुम पर भी हाय! तुम ऐसे बोझ जिनको उठाना कठिन है, मनुष्यों पर लादते हो परन्तु तुम आप उन बोझों को अपनी एक उँगली से भी नहीं छूते।