Luke 12:27 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
sosanon ke pedon par dhyan karo ki ve kaaise baddhte haain ve n parishram karate, n katate haain: taubhee maain tum se kahata hoo, ki sulaaiman bhee, apane sare vibhv me, un men se kisee aek ke saman vasr paahine huae n tha.
Hindi 2017 (नया नियम)
“सोसनों के पेड़ों पर ध्यान करो कि वे कैसे बढ़ते हैं; वे न परिश्रम करते, न कातते हैं; तौभी मैं तुम से कहता हूँ, कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में, उनमें से किसी एक के नाई वस्त्र पहने हुए न था।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“कुमुदिनियों को देखो, वे कैसे उगती हैं? न वे श्रम करती है, न कताई, फिर भी मैं तुमसे कहता हूँ कि सुलैमान अपने सारे वैभव के साथ उन में से किसी एक के समान भी नहीं सज सका।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“फूलों पर ध्यान दो। वे कैसे बढ़ते हैं! वे न तो श्रम करते हैं और न कातते हैं। फिर भी मैं तुम से कहता हूँ कि राजा सुलेमान भी अपने समस्त वैभव में उन में से किसी एक के समान विभूषित नहीं था।
Hindi Bible HHBD
सोसनों के पेड़ों पर ध्यान करो कि वे कैसे बढ़ते हैं; वे न परिश्रम करते, न कातते हैं: तौभी मैं तुम से कहता हूं, कि सुलैमान भी, अपने सारे विभव में, उन में से किसी एक के समान वस्त्रा पहिने हुए न था।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Dekho keise jañgli fuul fulaay hei! Ulog mehnat kar ke aapan kapṛa nai banaay hei. Aur i bhi sun lo, Soloman bhi aapan sab peisa se, i fuul ke rakam kapṛa nai pahine sakis.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
सोसनों के पेड़ों पर ध्यान करो कि वे कैसे बढ़ते हैं: वे न परिश्रम करते, न कातते हैं; तौभी मैं तुम से कहता हूँ कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में, उनमें से किसी एक के समान वस्त्र पहिने हुए न था।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
सौसन के फूलों पर ध्यान दो कि वे कैसे बढ़ते हैं; वे न तो परिश्रम करते हैं और न ही कातते हैं; परंतु मैं तुमसे कहता हूँ कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में उनमें से किसी के समान वस्त्र पहने हुए नहीं था।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“जंगली फूलों को देखो! वे न तो कताई करते हैं और न बुनाई; परंतु मैं कहता हूं कि राजा शलोमोन तक अपने सारे ऐश्वर्य में इनमें से एक के तुल्य भी सजे न थे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
सोसनों पर ध्यान करो, कि वे कैसे बढ़ते हैं; वे न परिश्रम करते, न काटते हैं; फिर भी मैं तुम से कहता हूँ, कि सुलैमान भी अपने सारे वैभव में, उनमें से किसी एक के समान वस्त्र पहने हुए न था।