Luke 12:36 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
aur tum un manushyon ke saman bano, jo apane svamee kee batt dekh rahe ho, ki vah byah se kab lauttega ki jab vah akar dar khttkhttaa, ate turant usake khol den.
Hindi 2017 (नया नियम)
“और तुम उन मनुष्यों के नाई बनो, जो अपने स्वामी की बाट देख रहे हों, कि वह ब्याह से कब लौटेगा; कि जब वह आकर द्वार खटखटाएँ तो तुरन्त उसके लिए खोल दें।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
और उन लोगों के जैसे बनो जो ब्याह के भोज से लौटकर आते अपने स्वामी की प्रतीज्ञा में रहते है ताकि, जब वह आये और द्वार खटखटाये तो वे तत्काल उसके लिए द्वार खोल सकें।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तुम उन सेवकों के सदृश बनो, जो अपने स्वामी की राह देखते रहते हैं कि वह विवाह-भोज से कब लौटेगा, ताकि जब स्वामी आ कर द्वार खटखटाये, तो वे तुरन्त ही उसके लिए द्वार खोल दें।
Hindi Bible HHBD
और तुम उन मनुष्यों के समान बनो, जो अपने स्वामी की बाट देख रहे हों, कि वह ब्याह से कब लौटेगा; कि जब वह आकर द्वार खटखटाए,स्राते तुरन्त उसके खोल दें।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
ṭheek u naukar log ke rakam jon aapan maalik ke saadi meñ se lauṭe tak waiṭ kara kare hei. Jeise u aay ke nok kare hei, naukar wahi lage palla khol de hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
और तुम उन मनुष्यों के समान बनो, जो अपने स्वामी की बाट देख रहे हों कि वह विवाह से कब लौटेगा, कि जब वह आकर द्वार खटखटाए तो तुरन्त उसके लिये खोल दें।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और तुम उन मनुष्यों के समान बनो जो अपने स्वामी की प्रतीक्षा करते हैं कि वह विवाह से कब लौटेगा, ताकि जब वह आकर द्वार खटखटाए तो तुरंत उसके लिए द्वार खोल दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन सेवकों के समान, जो अपने स्वामी की प्रतीक्षा में हैं कि वह जब विवाहोत्सव से लौटकर आए और द्वार खटखटाए तो वे तुरंत उसके लिए द्वार खोल दें.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
और तुम उन मनुष्यों के समान बनो, जो अपने स्वामी की प्रतीक्षा कर रहे हों, कि वह विवाह से कब लौटेगा; कि जब वह आकर द्वार खटखटाएँ तो तुरन्त उसके लिए खोल दें।