Luke 12:37 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
dhany haain ve das, jinhen svamee akar jagate paae maain tum se sach kahata hoo, ki vah kamar bandha kar unhen bhojan karane ko baaittaaega, aur pas akar un kee seva karega.
Hindi 2017 (नया नियम)
“धन्‍य हैं वे दास, जिन्‍हें स्‍वामी आकर जागते पाए; मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वह कमर बान्‍ध कर उन्‍हें भोजन करने को बैठाएगा, और पास आकर उनकी सेवा करेगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे सेवक धन्य हैं जिन्हें स्वामी आकर जागते और तैयार पाएगा। मैं तुम्हें सच्चाई के साथ कहता हूँ कि वह भी उनकी सेवा के लिये कमर कस लेगा और उन्हे, खाने की चौकी पर भोजन के लिए बिठायेगा। वह आयेगा और उन्हें भोजन करायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
धन्‍य हैं वे सेवक, जिन्‍हें स्‍वामी आने पर जागता हुआ पाएगा! मैं तुम से सच कहता हूँ: स्‍वामी अपनी कमर कसेगा, उन्‍हें भोजन के लिए बैठाएगा और एक-एक को भोजन परोसेगा।
Hindi Bible HHBD
धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी आकर जागते पाए; मैं तुम से सच कहता हूं, कि वह कमर बान्ध कर उन्हें भोजन करने को बैठाएगा, और पास आकर उन की सेवा करेगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
U naukar log ketna khush naseeb hei, jon ke maalik lauṭe pe ulog ke jagte aur taiyaar paay hei! Ham tum se bataata hei ki u maalik aapan koṭ utaar ke aur aapan naukar ke beiṭhaay ke khaana khawaai aur sewa kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
धन्य हैं वे दास जिन्हें स्वामी आकर जागते पाए; मैं तुम से सच कहता हूँ कि वह कमर बाँध कर उन्हें भोजन करने को बैठाएगा, और पास आकर उनकी सेवा करेगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी आकर जागते हुए पाए; मैं तुमसे सच कहता हूँ कि वह अपनी कमर कसकर उन्हें भोजन करने के लिए बैठाएगा और आकर उन्हें परोसेगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी लौटने पर जागते पाएगा. सच तो यह है कि स्वामी ही सेवक के वस्त्र धारण कर उन्हें भोजन के लिए बैठाएगा तथा स्वयं उन्हें भोजन परोसेगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी आकर जागते पाए; मैं तुम से सच कहता हूँ, कि वह कमर बाँधकर उन्हें भोजन करने को बैठाएगा, और पास आकर उनकी सेवा करेगा।