Luke 12:46 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
to us das ka svamee aeese din ki vah us kee batt jahata n rahe, aur aeesee ghadee jise vah janata n ho aaega, aur use bharee tadna dekar usaka bhag avishvasiyon ke sath ttharaaega.
Hindi 2017 (नया नियम)
तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन कि वह उसकी बाट जोहता न रहे, और ऐसी घड़ी जिसे वह जानता न हो आएगा, और उसे भारी ताड़ना देकर उसका भाग अविश्वासियों के साथ ठहराएगा।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
तो उस सेवक का स्वामी ऐसे दिन आ जायेगा जिसकी वह सोचता तक नहीं। एक ऐसी घड़ी जिसके प्रति वह अचेत है। फिर वह उसके टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा और उसे अविश्वासियों के बीच स्थान देगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
तो उस सेवक का स्वामी ऐसे दिन आएगा, जब वह उसकी प्रतीक्षा नहीं कर रहा होगा और ऐसी घड़ी जिसे वह नहीं जानता होगा। तब स्वामी उसे कठोर दंड देगा । इस प्रकार उसका अंत वही होगा जो अविश्वासियों का होता है।
Hindi Bible HHBD
तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन कि वह उस की बाट जाहता न रहे, और ऐसी घड़ी जिसे वह जानता न हो आएगा, और उसे भारी ताड़ना देकर उसका भाग अविश्वासियों के साथ ठहराएगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur eise hoi ki maalik wahi roj lauṭi jon roj uske koi waiṭ nai karat hoi, aur tab kaa hoi, uske maalik uske kaṛa se kaṛa saja deke bahire ulog ke sañghe chhoṛ dei jon pe bharosa nai kara jaay sake hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन, जब वह उसकी बाट जोहता न रहे, और ऐसी घड़ी जिसे वह जानता न हो, आएगा और उसे भारी दण्ड देकर उसका भाग अविश्वासियों के साथ ठहराएगा।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन आएगा जब वह उसकी प्रतीक्षा न करता हो और ऐसी घड़ी जिसे वह न जानता हो; और उसे वह कठोर दंड देगा और उसका भाग अविश्वासियों के साथ ठहराएगा।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसका स्वामी एक ऐसे दिन लौटेगा, जिसकी उसने कल्पना ही न की थी और एक ऐसे क्षण में, जिसके विषय में उसे मालूम ही न था तो स्वामी उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसकी गिनती अविश्वासियों में कर देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तो उस दास का स्वामी ऐसे दिन, जब वह उसकी प्रतीक्षा न कर रहा हो, और ऐसी घड़ी जिसे वह जानता न हो, आएगा और उसे भारी ताड़ना देकर उसका भाग विश्वासघाती के साथ ठहराएगा।