Luke 12:58 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab too apane mui ke sath haakim ke pas ja raha haai, to marga hee men us se choottne ka yatn kar le aeesa n ho, ki vah tujhe nyayee ke pas kheench le jaa, aur nyayee tujhe pyade ko saunpe aur pyada tujhe bandeegrah men dal de.
Hindi 2017 (नया नियम)
“जब तू अपने मुद्दई के साथ हाकिम के पास जा रहा है, तो मार्ग ही में उससे छूटने का यत्न कर ले ऐसा न हो, कि वह तुझे न्यायी के पास खींच ले जाए, और न्यायी तुझे सिपाही को सौंपे और सिपाही तुझे बन्दीगृह में डाल दे।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब तुम अपने विरोधी के साथ अधिकारियों के पास जा रहे हो तो रास्ते में ही उसके साथ समझौता करने का जतन करो। नहीं तो कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्हें न्यायाधीश के सामने खींच ले जाये और न्यायाधीश तुम्हें अधिकारी को सौंप दे। और अधिकारी तुम्हें जेल में बन्द कर दे।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब तुम अपने मुद्दई के साथ दण्डाधिकारी के पास जा रहे हो, तो मार्ग में ही उस से समझौता करने की कोशिश करो। कहीं ऐसा न हो कि वह तुम्हें न्यायाधीश के पास खींच ले जाए और न्यायाधीश तुम्हें सिपाही के हवाले कर दे और सिपाही तुम्हें बन्दीगृह में डाल दे।
Hindi Bible HHBD
जब तू अपने मु ई के साथ हाकिम के पास जा रहा है, तो मार्ग ही में उस से छूटने का यत्न कर ले ऐसा न हो, कि वह तुझे न्यायी के पास खींच ले जाए, और न्यायी तुझे प्यादे को सौंपे और प्यादा तुझे बन्दीगृह में डाल दे।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab koi tum pe dos lagaay hei, koṭ jaay se pahile uske hal kar leo. Agar tum eise nai kara to jaj ke aage ghaseeṭa jaayga. Aur tab jaj tumme jel ke adhikaari ke de dei, huañ tumme jel meñ band kar dewa jaai.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब तू अपने मुद्दई के साथ हाकिम के पास जा रहा है तो मार्ग ही में उससे छूटने का यत्न कर ले, ऐसा न हो कि वह तुझे न्यायी के पास खींच ले जाए, और न्यायी तुझे सिपाही को सौंपे और सिपाही तुझे बन्दीगृह में डाल दे।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः जब तू अपने विरोधी के साथ अधिकारी के सामने जाता हो, तो मार्ग में ही उससे छूटने का यत्न कर, कहीं ऐसा न हो कि वह तुझे खींचकर न्यायाधीश के पास ले जाए, और न्यायाधीश तुझे दरोगा को सौंप दे, और दरोगा तुझे बंदीगृह में डाल दे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब तुम अपने शत्रु के साथ न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत होने जा रहे हो, पूरा प्रयास करो कि मार्ग में ही तुम दोनों में मेल हो जाए अन्यथा वह तो तुम्हें घसीटकर न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत कर देगा, न्यायाधीश तुम्हें अधिकारी के हाथ सौंप देगा और अधिकारी तुम्हें जेल में डाल देगा.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब तू अपने मुद्दई के साथ न्यायाधीश के पास जा रहा है, तो मार्ग ही में उससे छूटने का यत्न कर ले ऐसा न हो, कि वह तुझे न्यायी के पास खींच ले जाए, और न्यायी तुझे सिपाही को सौंपे और सिपाही तुझे बन्दीगृह में डाल दे।