Luke 13:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
isaliye ki yeeshu ne sabt ke din use achchha kiya tha, aradhanalay ka saradar risiyakar logon se kahane laga, chh: din haai, jin men kam karana chahia, so un hee dinon men akar change hoo parantu sabt ke din men naheen.
Hindi 2017 (नया नियम)
इसलिये कि यीशु ने सब्‍त के दिन उसे अच्‍छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसियाकर लोगों से कहने लगा, “छ: दिन हैं, जिन में काम करना चाहिए, अतः उन ही दिनों में आकर चंगे होओ; परन्‍तु सब्‍त के दिन में नहीं।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने क्योंकि सब्त के दिन उसे निरोग किया था, इसलिये यहूदी आराधनालय का नेता क्रोध में भर कर लोगों से कहा, “काम करने के लिए छः दिन होते हैं सो उन्हीं दिनों में आओ और अपने रोग दूर करवाओ पर सब्त के दिन निरोग होने मत आओ।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सभागृह का अधिकारी रुष्‍ट हो गया, क्‍योंकि येशु ने विश्राम के दिन उस स्‍त्री को स्‍वस्‍थ किया था। वह लोगों से कहने लगा, “छ: दिन हैं, जिन में काम करना उचित है। इसलिए उन्‍हीं दिनों स्‍वस्‍थ होने के लिए आओ, विश्राम के दिन नहीं।”
Hindi Bible HHBD
इसलिये कि यीशु ने सब्त के दिन उसे अच्छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसियाकर लोगों से कहने लगा, छ: दिन हैं, जिन में काम करना चाहिए, सो उन ही दिनों में आकर चंगे होओ; परन्तु सब्त के दिन में नहीं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Huañ ke jon dekh bhaal karat raha, u Yeeshu pe bahut gussa bhais, kaahe ke u sabat ke roj koi ke achchha karis raha. Aur tab u sab log se bolis, “Ek hapta meñ chhe roj hoy hei jab hamme kaam kare ke rahe hei. Aur wahi ṭaaim aay ke aapan bimaari dekhaao, sabat ke roj nai.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
इसलिये कि यीशु ने सब्त के दिन उसे अच्छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसियाकर लोगों से कहने लगा, “छ: दिन हैं जिन में काम करना चाहिए, अत: उन ही दिनों में आकर चंगे हो, परन्तु सब्त के दिन में नहीं।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर आराधनालय का अधिकारी नाराज़ हो गया कि यीशु ने सब्त के दिन उसे स्वस्थ किया है। वह भीड़ से कहने लगा, “छः दिन हैं जिनमें कार्य करना चाहिए; अतः उन्हीं दिनों में आकर स्वस्थ होओ परंतु सब्त के दिन में नहीं।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु यहूदी सभागृह प्रधान इस पर अत्यंत रुष्ट हो गया क्योंकि प्रभु येशु ने उसे शब्बाथ पर स्वस्थ किया था. सभागृह प्रधान ने वहां इकट्ठा लोगों से कहा, “काम करने के लिए छः दिन निर्धारित किए गए हैं इसलिये इन छः दिनों में आकर अपना स्वास्थ्य प्राप्‍त करो, न कि शब्बाथ पर.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
इसलिए कि यीशु ने सब्त के दिन उसे अच्छा किया था, आराधनालय का सरदार रिसियाकर लोगों से कहने लगा, “छः दिन हैं, जिनमें काम करना चाहिए, अतः उन ही दिनों में आकर चंगे हो; परन्तु सब्त के दिन में नहीं।”