Luke 13:17 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
jab us ne ye baten kahee, to usake sab virodhaee lajjait ho gaa, aur saree bheed un maahima ke kamon se jo vah karata tha, anaandait hui..
Hindi 2017 (नया नियम)
जब उसने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्‍जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्‍दित हुई।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
जब उसने यह कहा तो उसका विरोध करने वाले सभी लोग लज्जा से गढ़ गये। उधर सारी भीड़ उन आश्चर्यपूर्ण कर्मों से जिन्हें उसने किया था, आनन्दित हो रही थी।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु के इन शब्‍दों से उनके सब विरोधी लज्‍जित हो गये; लेकिन सारी जनता उनके समस्‍त महिमामय कार्यों को देख कर आनन्‍दित हुई।
Hindi Bible HHBD
जब उस ने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ke jawaab se sab dusman log sarmaay gain. Lekin aur jon log huañ rahin, u sab khusi bhain i dekh ke ki Yeeshu keisan keisan kaam kare hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब उसने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब उसने ये बातें कहीं तो उसके सारे विरोधी लज्‍जित हो गए, और सारी भीड़ उन सब महिमामय कार्यों से आनंदित थी जो उसके द्वारा हो रहे थे।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
प्रभु येशु के ये शब्द सुन उनके सभी विरोधी लज्जित हो गए. सारी भीड़ प्रभु येशु द्वारा किए जा रहे इन महान कामों को देख आनंदित थी.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब उसने ये बातें कहीं, तो उसके सब विरोधी लज्जित हो गए, और सारी भीड़ उन महिमा के कामों से जो वह करता था, आनन्दित हुई।