Luke 14:10 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
par jab too bulaya jaa, to sab se neechee jagah ja baait, ki jab vah, jis ne tujhe nevata diya haai aa, to tujh se kahe ki he mitra, age baddhkar baaitt tab tere sath baaittnevalon ke samhane teree badai hogee.
Hindi 2017 (नया नियम)
“पर जब तू बुलाया जाए, तो सब से नीची जगह जा बैठ, कि जब वह, जिस ने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे कि हे मित्र, आगे बढ़कर बैठ; तब तेरे साथ बैठनेवालों के सामने तेरी बड़ाई होगी।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सो जब तुम्हे बुलाया जाता है तो जाकर सबसे नीचे का स्थान ग्रहण करो जिससे जब तुम्हें आमंत्रित करने वाला आएगा तो तुमसे कहेगा, ‘हे मित्र, उठ ऊपर बैठ।’ फिर उन सब के सामने, जो तेरे साथ वहाँ अतिथि होंगे, तेरा मान बढ़ेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इसलिए जब तुम्हें निमन्त्रण मिले, तो जा कर सबसे पिछले स्थान पर बैठो, जिससे निमन्त्रण देने वाला आ कर तुम से यह कहे, ‘बन्धु! आगे बढ़ कर बैठिए।’ इस प्रकार सब अतिथियों के सामने तुम्हारा सम्मान होगा;
Hindi Bible HHBD
पर जब तू बुलाया जाए, तो सब से नीची जगह जा बैठ, कि जब वह, जिस ने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे कि हे मित्रा, आगे बढ़कर बैठ; तब तेरे साथ बैठनेवालों के साम्हने तेरी बड़ाई होगी।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin agar tumme saadi meñ bulaawa jaay aur tum jaay ke pichchhe jagha khoj ke beiṭha, aur gharwaala aay ke tum se boli, “Dost, hiañ nai lekin i aage waala kursi pe beiṭho.” Tab tumhaar aadar sab ke saamne hoi.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
पर जब तू बुलाया जाए तो सबसे नीची जगह जा बैठ कि जब वह, जिसने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे, ‘हे मित्र, आगे बढ़कर बैठ,’ तब तेरे साथ बैठनेवालों के सामने तेरी बड़ाई होगी।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु जब तुझे आमंत्रित किया जाए, तो सब से नीचे स्थान पर जाकर बैठ, ताकि जब तुझे आमंत्रित करनेवाला आए और तुझसे कहे, ‘हे मित्र, ऊँचे स्थान पर जाकर बैठ।’ तो तेरे साथ बैठनेवाले सब लोगों के सामने तेरी बड़ाई होगी।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
किंतु जब तुम्हें कहीं आमंत्रित किया जाए, जाकर सबसे साधारण आसन पर बैठ जाओ जिससे कि जब जिसने तुम्हें आमंत्रित किया है तुम्हारे पास आए तो यह कहे, ‘मेरे मित्र, उठो और उस ऊंचे आसन पर बैठो.’ इस पर अन्य सभी आमंत्रित अतिथियों के सामने तुम आदरयोग्य साबित होगे.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
पर जब तू बुलाया जाए, तो सबसे नीची जगह जा बैठ, कि जब वह, जिसने तुझे नेवता दिया है आए, तो तुझ से कहे ‘हे मित्र, आगे बढ़कर बैठ,’ तब तेरे साथ बैठनेवालों के सामने तेरी बड़ाई होगी।