Luke 14:12 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
tab us ne apane nevata denevale se bhee kaha, jab too din ka ya rat ka bhoj kare, to apane mitraen ya bhaiyon ya kuttuambaiyon ya dhanavan padosiyon ko n bula, kaheen aeesa n ho, ki ve bhee tujhe nevata de, aur tera badala ho jaae.
Hindi 2017 (नया नियम)
तब उसने अपने नेवता देनेवाले से भी कहा, “जब तू दिन का या रात का भोज करे, तो अपने मित्रों या भाइयों या कुटुम्बियों या धनवान पड़ोसियों को न बुला, कहीं ऐसा न हो, कि वे भी तुझे नेवता दें, और तेरा बदला हो जाए।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
फिर जिसने उसे आमन्त्रित किया था, वह उससे बोला, “जब कभी तू कोई दिन या रात का भोज दे तो अपने मित्रों, भाई बंधों, संबधियों या धनी मानी पड़ोसियों को मत बुला क्योंकि बदले में वे तुझे बुलायेंगे और इस प्रकार तुझे उसका फल मिल जायेगा।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
फिर येशु ने अपने निमन्त्रण देने वाले से कहा, “जब तुम दोपहर या रात का भोज दो, तब न तो अपने मित्रों को बुलाओ और न अपने भाइयों को, न अपने कुटुम्बियों को और न धनी पड़ोसियों को। कहीं ऐसा न हो कि वे भी तुम्हें निमन्त्रण दे कर बदला चुका दें।
Hindi Bible HHBD
तब उस ने अपने नेवता देनेवाले से भी कहा, जब तू दिन का या रात का भोज करे, तो अपने मित्रों या भाइयों या कुटुम्बियों या धनवान पड़ोसियों को न बुला, कहीं ऐसा न हो, कि वे भी तुझे नेवता दें, और तेरा बदला हो जाए।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu, jon uske bulaais raha, usse bolis, “Agar tum koi ke khaana pe bolaata hei, to aapan dost, bhaiya, saga palwaar, ya dhani log ke nai bolaana, kahiñ eise nai hoy jaay ki ulog bhi tumme badle meñ bolaay le aur jon cheej tum ulog ke sañghe kara hei u tumme lauṭaay de.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
तब उसने अपने नेवता देनेवाले से भी कहा, “जब तू दिन का या रात का भोज करे, तो अपने मित्रों या भाइयों या कुटुम्बियों या धनवान पड़ोसियों को न बुला, कहीं ऐसा न हो कि वे भी तुझे नेवता दें, और तेरा बदला हो जाए।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर यीशु अपने आमंत्रित करनेवाले से भी कहने लगा, “जब तू दिन या रात का भोजन करे, तो न अपने मित्रों को, न अपने भाइयों को, न अपने संबंधियों को और न ही धनी पड़ोसियों को बुला, कहीं ऐसा न हो कि वे भी तुझे आमंत्रित करके बदला चुका दें।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
तब फिर प्रभु येशु ने अपने न्योता देनेवाले से कहा, “जब तुम दिन या रात के भोजन पर किसी को आमंत्रित करो तो अपने मित्रों, भाई-बंधुओं, परिजनों या धनवान पड़ोसियों को आमंत्रित मत करो; ऐसा न हो कि वे भी तुम्हें आमंत्रित करें और तुम्हें बदला मिल जाए.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
तब उसने अपने नेवता देनेवाले से भी कहा, “जब तू दिन का या रात का भोज करे, तो अपने मित्रों या भाइयों या कुटुम्बियों या धनवान पड़ोसियों को न बुला, कहीं ऐसा न हो, कि वे भी तुझे नेवता दें, और तेरा बदला हो जाए।