Luke 14:21 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us das ne akar apane svamee ko ye baten kah sunai, tab ghar ke svamee ne krodha men akar apane das se kaha, nagar ke bajaron aur galiyon men turant jakar kangalo, ttundo, langadon aur andhaen ko yahan le ao.
Hindi 2017 (नया नियम)
“उस दास ने आकर अपने स्‍वामी को ये बातें कह सुनाईं। तब घर के स्‍वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, ‘नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्‍त जाकर कंगालों, टुण्‍डों, लंगड़ों और अन्‍धों को यहाँ ले आओ।’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“सो जब वह सेवक लौटा तो उसने अपने स्वामी को ये बातें बता दीं। इस पर उस घर का स्वामी बहुत क्रोधित हुआ और अपने सेवक से कहा, ‘शीघ्र ही नगर के गली कूँचों में जा और दीन-हीनों, अपाहिजों, अंधों और लँगड़ों को यहाँ बुला ला।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
सेवक ने लौट कर यह सब अपने स्‍वामी को बताया। तब घर के स्‍वामी ने क्रुद्ध होकर अपने सेवक से कहा, ‘शीघ्र ही नगर के बाजारों और गलियों में जा कर गरीबों, लूलों, अन्‍धों और लंगड़ों को यहाँ ले आओ।’
Hindi Bible HHBD
उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाईं, तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लंगड़ों और अन्धों को यहां ले आओ।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Naukar aay ke aapan maalik se sab baat bataais. Aur tab ghar ke maalik gussaay ke naukar se bolis, “Ṭaaun ke kona kona meñ jaay ke jetna langṛa luula, añdha aur gareeb log mile, u sab ke jaldi se hiañ le aao.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाईं। तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, ‘नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लंगड़ों और अंधों को यहाँ ले आओ।’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
अतः उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें बताईं। तब घर के स्वामी ने क्रोधित होकर अपने दास से कहा, ‘तू शीघ्र नगर की सड़कों और गलियों में जा, और कंगालों, अपंगों, अंधों और लंगड़ों को यहाँ ले आ।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“सेवक ने लौटकर अपने स्वामी को यह सूचना दे दी. अत्यंत गुस्से में घर के स्वामी ने सेवक को आज्ञा दी, ‘तुरंत नगर की गलियों-चौराहों में जाओ और निर्धनों, अपंगों, लंगड़ों और अंधों को ले आओ.’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाईं। तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, ‘नगर के बाजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लँगड़ों और अंधों को यहाँ ले आओ।’