Luke 14:31 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ya kaun aeesa raja haai, ki doosare raja se yuddh karane jata ho, aur paahile baaittkar vichar n kar le ki jo bees hajar lekar usaka samhana kar sakata hoo, ki naheen?
Hindi 2017 (नया नियम)
“या कौन ऐसा राजा है, कि दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हजार लेकर मुझ पर चढ़ा आता है, क्‍या मैं दस हजार लेकर उसका सामना कर सकता हूँ, कि नहीं?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“या कोई राजा ऐसा होगा जो किसी दूसरे राजा के विरोध में युद्ध छेड़ने जाये और पहले बैठ कर यह विचार न करे कि अपने दस हज़ार सैनिकों के साथ क्या वह बीस हज़ार सैनिकों वाले अपने विरोधी का सामना कर भी सकेगा या नहीं।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अथवा कौन ऐसा राजा होगा जो दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो और पहले बैठ कर यह विचार न करे कि जो राजा बीस हजार सैनिकों की फौज के साथ उस पर चढ़ा आ रहा है, क्‍या वह दस हजार सैनिकों की फौज से उसका सामना कर सकता है?
Hindi Bible HHBD
या कौन ऐसा राजा है, कि दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहिले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हजार लेकर उसका साम्हना कर सकता हूं, कि नहीं?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Kaa koi eisan raaja hei jon laṛaai kare jaai aur pahile beiṭh ke sallaah nai kari ki uske lage khali das hajaar saulja hei, aur uske dusman ke lage bees hajaar, tab hamla keise kara jaai?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
या कौन ऐसा राजा है जो दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हज़ार लेकर मुझ पर चढ़ा आता है, क्या मैं दस हज़ार लेकर उसका सामना कर सकता हूँ, या नहीं?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
या कौन ऐसा राजा है जो दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहले बैठकर यह विचार न करे कि जो बीस हज़ार सैनिकों के साथ उसके विरुद्ध चला आ रहा है उसका सामना क्या वह दस हज़ार से कर सकता है?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“या ऐसा कौन राजा होगा, जो दूसरे पर आक्रमण करने के पहले यह विचार न करेगा कि वह अपने दस हज़ार सैनिकों के साथ अपने विरुद्ध बीस हज़ार की सेना से टक्कर लेने में समर्थ है भी या नहीं?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
या कौन ऐसा राजा है, कि दूसरे राजा से युद्ध करने जाता हो, और पहले बैठकर विचार न कर ले कि जो बीस हजार लेकर मुझ पर चढ़ा आता है, क्या मैं दस हजार लेकर उसका सामना कर सकता हूँ, कि नहीं?