Luke 15:29 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
us ne pita ko uttr diya, ki dekh maain itane varsha se taree seva kar raha hoo, aur kabhee bhee teree agyaa naheen ttalee, taubhee too ne mujhe kabhee ek bakaree ka bachcha bhee n diya, ki maain apane mitraen ke sath anand karata.
Hindi 2017 (नया नियम)
“उसने पिता को उत्तर दिया, कि देख; मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, तौभी तू ने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
पर उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख मैं बरसों से तेरी सेवा करता आ रहा हूँ। मैंने तेरी किसी भी आज्ञा का विरोध नहीं किया, पर तूने मुझे तो कभी एक बकरी तक नहीं दी कि मैं अपने मित्रों के साथ कोई आनन्द मना सकता।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु उसने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘देखिए, मैं इतने वर्षों से एक गुलाम के समान आपकी सेवा कर रहा हूँ। मैंने कभी आपकी आज्ञा का उल्लंघन नहीं किया। फिर भी आपने कभी मुझे बकरी का एक बच्चा तक नहीं दिया, ताकि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द मना सकूँ।
Hindi Bible HHBD
यह सुनकर वह क्रोध से भर गया, और भीतर जाना न चाहा: परन्तु उसका पिता बाहर आकर उसे मनाने लगा।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin u aapan bappa se bolis, “Ham etna saal se tumhaar sewa karte raha, aur tumhaar ek baat bhi nai ṭaala, lekin tum aaj tak hamme ek bakri ke bachcha bhi nai dia ki ham aapan yaar dost ke bolaay ke paaṭi kari.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख, मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, तौभी तू ने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
इस पर उसने अपने पिता से कहा, ‘देख, मैं इतने वर्षों से दास के समान तेरी सेवा कर रहा हूँ और मैंने कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी बकरी का एक बच्चा भी नहीं दिया कि मैं अपने मित्रों के साथ आनंद मनाता;
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उसने अपने पिता को उत्तर दिया, ‘देखिए, इन सभी वर्षों में मैं दास जैसे आपकी सेवा करता रहा हूं और कभी भी आपकी आज्ञा नहीं टाली फिर भी आपने कभी मुझे एक मेमना तक न दिया कि मैं अपने मित्रों के साथ मिलकर आनंद मना सकूं.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने पिता को उत्तर दिया, ‘देख; मैं इतने वर्ष से तेरी सेवा कर रहा हूँ, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, फिर भी तूने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।