Luke 15:32 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu ab anand karana aur magan hona chahiae kyonki yah tera bhai mar gaya tha fir jee gaya haai kho gaya tha, ab mil gaya haai..
Hindi 2017 (नया नियम)
‘परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है’।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
किन्तु हमें प्रसन्न होना चाहिए और उत्सव मनाना चाहिये क्योंकि तेरा यह भाई, जो मर गया था, अब फिर जीवित हो गया है। यह खो गया था, जो फिर अब मिल गया है।’”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
परन्तु हमें आनन्द मनाना और उल्लसित होना उचित ही था; क्योंकि तुम्हारा यह भाई मर गया था और फिर जी गया है, यह खो गया था और फिर मिल गया है।’ ”
Hindi Bible HHBD
उस ने उस से कहा; पुत्रा, तू सर्वदा मेरे साथ है; और जो कुछ मेरा है वह सब तेरा ही है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin hamme khusi manaay ke chaahi kaahe ke i jon tumhaar bhaiya hei, i mar gais raha, aur ab jinda hoy gais hei, heraay gais raha, ab mil gais hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था, फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है’।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
परंतु अब हमें मगन और आनंदित होना चाहिए, क्योंकि तेरा यह भाई मर गया था परंतु जीवित हो गया है, और खो गया था अब मिल गया है।’ ”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
हमारे लिए आनंद मनाना और हर्षित होना सही ही है क्योंकि तुम्हारा यह भाई, जो मर गया था, अब जीवित हो गया है; वह, जो खो गया था, अब मिल गया है.’ ”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
परन्तु अब आनन्द करना और मगन होना चाहिए क्योंकि यह तेरा भाई मर गया था फिर जी गया है; खो गया था, अब मिल गया है।’”