Luke 15:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
tum men se kaun haai jis kee sau bheden ho, aur un men se aek kho jaae to ninnanave ko jangal men chhodkar, us khoi hui ko jab tak mil n jaae khojata n rahe?
Hindi 2017 (नया नियम)
“तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्नानवे को जंगल में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“मानों तुममें से किसी के पास सौ भेड़ें हैं और उनमें से कोई एक खो जाये तो क्या वह निन्यानबे भेड़ों को खुले में छोड़ कर खोई हुई भेड़ का पीछा तब तक नहीं करेगा, जब तक कि वह उसे पा न ले।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“यदि तुम में से किसी के पास एक सौ भेड़ें हों और उन में से एक खो जाए, तो क्‍या वह निन्‍यानबे भेड़ों को निर्जन प्रदेश में छोड़ कर नहीं जाता और उस खोई हुई भेड़ को तब तक नहीं खोजता रहता, जब तक वह उसे नहीं मिल जाती है?
Hindi Bible HHBD
तुम में से कौन है जिस की सौ भेड़ें हों, और उन में से एक खो जाए तो निन्नानवे को जंगल में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
“Agar tumhaar lage ek sao bheṛa rahta aur usman se ek heraay jaay, to tum kaa karta? Kaa tum u naainṭinaain ke khula meidaan meñ chhoṛ ke u ek jon heraay gais hei, uske jab tak mil nai jaay, nai khojta?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए, तो निन्यानबे को जंगल में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“तुममें से ऐसा कौन मनुष्य है जिसके पास सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए, और वह उन निन्यानवे को जंगल में छोड़कर, जब तक वह खोई हुई मिल न जाए, ढूँढ़ता न फिरे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“तुममें से ऐसा कौन होगा, जिसके पास सौ भेड़ें हों और उनमें से एक खो जाए तो वह निन्यानवे को बंजर भूमि में छोड़कर उस खोई हुई को तब तक खोजता न रहेगा, जब तक वह मिल न जाए?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“तुम में से कौन है जिसकी सौ भेड़ें हों, और उनमें से एक खो जाए तो निन्यानवे को मैदान में छोड़कर, उस खोई हुई को जब तक मिल न जाए खोजता न रहे?