Luke 15:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
ya kaun aeesee sree hogee, jis ke pas das sikke ho, aur un men se aek kho jaae to vah deeya barakar aur ghar jhad buharakar jab tak mil n jaa, jee lagakar khojatee n rahe?
Hindi 2017 (नया नियम)
“या कौन ऐसी स्‍त्री होगी, जिसके पास दस सिक्‍के हों, और उनमें से एक खो जाए; तो वह दीया जलाकर और घर झाड़-बुहारकर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे?
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“या सोचो कोई औरत है जिसके पास दस चाँदी के सिक्के हैं और उसका एक सिक्का खो जाता है तो क्या वह दीपक जला कर घर को तब तक नहीं बुहारती रहेगी और सावधानी से नहीं खोजती रहेगी जब तक कि वह उसे मिल न जाये?
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
“अथवा कौन ऐसी स्‍त्री होगी, जिसके पास दस सिक्‍के हों और उन में से एक खो जाए, तो बत्ती जला कर और घर बुहार कर सावधानी से तब तक न खोजती रहे, जब तक वह उसे मिल नहीं जाए?
Hindi Bible HHBD
या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिस के पास दस सिक्के हों, और उन में से एक खो जाए; तो वह दीया बारकर और घर झाड़ बुहारकर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे?
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur tab Yeeshu ulog ke ek aur kahaani sunaais, “U aurat kon cheej kari jis ke lage das chaañdi ke sikka hei, aur usman se ek heraay jaay. Kaa u batti baar ke aur jhaaṛu lagaay ke tab tak nai khoji jab tak uske u mil nai jaai?
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“या कौन ऐसी स्त्री होगी जिसके पास दस सिक्‍के हों, और उनमें से एक खो जाए, तो वह दीया जला कर और घर झाड़–बुहारकर, जब तक मिल न जाए जी लगाकर खोजती न रहे?
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“या ऐसी कौन स्‍त्री होगी जिसके पास दस सिक्‍के हों, और उनमें से एक खो जाए; और वह दीपक जलाकर तथा घर में झाड़ू लगाकर जब तक वह मिल न जाए, ध्यान से ढूँढ़ती न रहे?
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिसके पास चांदी के दस सिक्‍के हों और उनमें से एक खो जाए तो वह घर में रोशनी कर घर को बुहारते हुए उस सिक्‍के को तब तक खोजती न रहेगी जब तक वह मिल नहीं जाता?
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“या कौन ऐसी स्त्री होगी, जिसके पास दस चाँदी के सिक्के हों, और उनमें से एक खो जाए; तो वह दीया जलाकर और घर झाड़-बुहारकर जब तक मिल न जाए, जी लगाकर खोजती न रहे?