Luke 16:15 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
us ne un se kaha tum to manushyon ke samhane apane ap ko dharmee ttharate ho: parantu parameshvar tumhare man ko janata haai, kyonaki jo vastu manushyon kee draashtti men mahan haai, vah parameshvar ke nikatt gharanait haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
उसने उनसे कहा, “तुम तो मनुष्‍यों के सामने अपने आप को धर्मी ठहराते हो: परन्‍तु परमेश्‍वर तुम्‍हारे मन को जानता है, क्‍योंकि जो वस्‍तु मनुष्‍यों की दृष्‍टि में महान है, वह परमेश्‍वर के निकट घृणित है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
इस पर उसने उनसे कहा, “तुम वो हो जो लोगों को यह जताना चाहते हो कि तुम बहुत अच्छे हो किन्तु परमेश्वर तुम्हारे मनों को जानता है। लोग जिसे बहुत मूल्यवान समझते हैं, परमेश्वर के लिए वह तुच्छ है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
इस पर येशु ने उनसे कहा, “तुम लोग मनुष्‍यों के सामने तो धर्मी होने का ढोंग रचते हो, परन्‍तु परमेश्‍वर तुम्‍हारा हृदय जानता है। जो बात मनुष्‍यों की दृष्‍टि में महत्व रखती है, वह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।
Hindi Bible HHBD
उस ने उन से कहा; तुम तो मनुष्यों के साम्हने अपने आप को धर्मी ठहराते हो: परन्तु परमेश्वर तुम्हारे मन को जानता है, क्योंकि जो वस्तु मनुष्यों की दृष्टि में महान है, वह परमेश्वर के निकट घृणित है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu ulog se bolis, “Tumahi log hei jon apne aap ke bahut achchha samajhta hei, lekin Parmeshwar tum sab ke dil ke baare meñ jaane hei. U sab jon admi ke khaatir bahut mahañga hei, Parmeshwar ke saamne bahut sasta hei.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
उसने उनसे कहा, “तुम तो मनुष्यों के सामने अपने आप को धर्मी ठहराते हो, परन्तु परमेश्‍वर तुम्हारे मन को जानता है, क्योंकि जो वस्तु मनुष्यों की दृष्‍टि में महान् है, वह परमेश्‍वर के निकट घृणित है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
तब यीशु ने उनसे कहा: “तुम अपने आपको मनुष्यों के सामने धर्मी ठहराते हो, परंतु परमेश्‍वर तुम्हारे मनों को जानता है; क्योंकि जो मनुष्यों में सम्मानित है वह परमेश्‍वर की दृष्‍टि में घृणित है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
उन्हें संबोधित करते हुए प्रभु येशु ने कहा, “तुम स्वयं को अन्यों के सामने नीतिमान प्रस्तुत करते हो किंतु परमेश्वर तुम्हारे हृदय को जानते हैं. वह, जो मनुष्यों के सामने महान है, परमेश्वर की दृष्टि में घृणित है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
उसने उनसे कहा, “तुम तो मनुष्यों के सामने अपने आपको धर्मी ठहराते हो, परन्तु परमेश्वर तुम्हारे मन को जानता है, क्योंकि जो वस्तु मनुष्यों की दृष्टि में महान है, वह परमेश्वर के निकट घृणित है।