Luke 16:8 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
svamee ne us adharmee bhndaree ko saraha, ki us ne chaturai se kam kiya haai kyonki is sansar ke log apane samay ke logon kee reeti vyavaharon men jyoti ke logon se aadhaik chatur haain.
Hindi 2017 (नया नियम)
“स्‍वामी ने उस अधर्मी भण्‍डारी को सराहा, कि उसने चतुराई से काम किया है; क्‍योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों के साथ रीति-व्‍यवहारों में ज्‍योति के लोगों से अधिक चतुर हैं।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“इस पर उसके स्वामी ने उस बेईमान प्रबन्धक की प्रशंसा की क्योंकि उसने चतुराई से काम लिया था। सांसारिक व्यक्ति अपने जैसे व्यक्तियों से व्यवहार करने में आध्यात्मिक व्यक्तियों से अधिक चतुर है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
स्‍वामी ने अधर्मी प्रबंधक की प्रशंसा की; क्‍योंकि उसने चतुराई से काम किया था। इस युग की सन्‍तान अपनी पीढ़ी के साथ आपसी लेन-देन में ज्‍योति की सन्‍तान से अधिक चतुर है।
Hindi Bible HHBD
स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी को सराहा, कि उस ने चतुराई से काम किया है; क्योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों की रीति व्यवहारों में ज्योति के लोगों से अधिक चतुर हैं।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Aur tab uske maalik u dhokebaaj meneja ke khuub baṛaai karis, kaahe ke u chalaaki se kaam nikaar lees raha, kaahe ke i ṭaaim ke log eisan bartaao kare hei ki jon roshni meñ kaam kare hei, ulog se bhi jaada chalaak rahe hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी को सराहा कि उसने चतुराई से काम किया है। क्योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों के साथ रीति–व्यवहारों में ज्योति के लोगों से अधिक चतुर हैं।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“स्वामी ने उस अधर्मी प्रबंधक की सराहना की कि उसने चतुराई से कार्य किया; क्योंकि इस संसार की संतान अपनी पीढ़ी के लोगों में ज्योति की संतान से अधिक चतुर है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“स्वामी ने इस ठग भंडारी की इस चतुराई भरी योजना की सराहना की: सांसारिक लोग ज्योति की संतान की तुलना में अपने जैसे लोगों के साथ अपने आचार-व्यवहार में कितने अधिक चतुर हैं!
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“स्वामी ने उस अधर्मी भण्डारी को सराहा, कि उसने चतुराई से काम किया है; क्योंकि इस संसार के लोग अपने समय के लोगों के साथ रीति-व्यवहारों में ज्योति के लोगों#16:8 ज्योति के लोगों: वे लोग जिन्हें स्वर्ग से ज्ञान प्रकाशन प्रदान किया गया है। ज्योति के लोगों से अधिक चतुर हैं।