Luke 17:1 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
fir us ne apane chelon se kaha ho naheen sakata ki ttokaren n lage, parantu hay, us manushy par jis ke karan ve atee haai!
Hindi 2017 (नया नियम)
फिर उसने अपने चेलों से कहा, “हो नहीं सकता कि ठोकरें न लगें, परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिसके कारण वे आती है!
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, “जिनसे लोग भटकते हैं, ऐसी बातें तो होंगी ही किन्तु धिक्कार है उस व्यक्ति को जिसके द्वारा वे बातें हों।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने अपने शिष्यों से कहा, “पाप करने की परीक्षाएँ मनुष्य के सामने अवश्य आएँगी। किन्तु धिक्कार है उस व्यक्ति को, जिसके कारण मनुष्य परीक्षा में पड़ता है।
Hindi Bible HHBD
फिर उस ने अपने चेलों से कहा; हो नहीं सकता कि ठोकरें न लगें, परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिस के कारण वे आती है!
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Yeeshu aapan chela log se bolis, “Hardam kuchh naa kuchh rahi jon log ke paap kare ke kaaran hoy sake hei, aur jon i karaay hei, uspe afsos hei!
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
फिर उसने अपने चेलों से कहा, “हो नहीं सकता कि ठोकरें न लगें, परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिसके कारण वे आती हैं!
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
फिर यीशु ने अपने शिष्यों से कहा, “यह असंभव है कि ठोकरें न लगें, परंतु हाय उस पर जिसके कारण वह लगती है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
इसके बाद अपने शिष्यों से प्रभु येशु ने कहा, “यह असंभव है कि ठोकरें न लगें किंतु धिक्कार है उस व्यक्ति पर, जो ठोकर का कारण है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
फिर उसने अपने चेलों से कहा, “यह निश्चित है कि वे बातें जो पाप का कारण है, आएँगे परन्तु हाय, उस मनुष्य पर जिसके कारण वे आती है!