Luke 17:4 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
yaadi din bhr men vah sat bar tera aparadha kare aur saton bar tere pas fir akar kahe, ki maain pachhtata hoo, to use kshama kara..
Hindi 2017 (नया नियम)
“यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, कि मैं पछताता हूँ, तो उसे क्षमा कर।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
यदि हर दिन वह तेरे विरुद्ध सात बार पाप करे और सातों बार लौटकर तुझसे कहे कि मुझे पछतावा है तो तू उसे क्षमा कर दे।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
यदि वह दिन में सात बार तुम्‍हारे विरुद्ध अपराध करता और सात बार आ कर कहता कि ‘मुझे खेद है’, तो तुम उसे क्षमा करते जाओ।”
Hindi Bible HHBD
यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, कि मैं पछताता हूं, तो उसे क्षमा कर।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Agar u ek roj meñ saat dafe tumhaar agaiñsṭ paap kare aur fir aay ke saato dafe tum se maafi maañge aur bole, ‘Ham pastaata hei,’ to tum uske maaf kar deo.”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, ‘मैं पछताता हूँ,’ तो उसे क्षमा कर।”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
और यदि वह दिन में सात बार तेरे विरुद्ध पाप करे और सातों बार तेरे पास आकर कहे, ‘मैं पश्‍चात्ताप करता हूँ,’ तो तू उसे क्षमा करना।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
यदि वह एक दिन में तुम्हारे विरुद्ध सात बार भी अपराध करे और सातों बार तुमसे आकर कहे, ‘मुझे इसका पछतावा है,’ तो उसे क्षमा कर दो.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
यदि दिन भर में वह सात बार तेरा अपराध करे और सातों बार तेरे पास फिर आकर कहे, कि मैं पछताता हूँ, तो उसे क्षमा कर।”