Luke 18:13 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
parantu chungee lenevale ne door khde hokar, svarga kee or ankh uttana bhee n chaha, baran apanee chhatee peett-peettkar kaha he parameshvar mujh papee par daya kara.
Hindi 2017 (नया नियम)
“परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँख उठाना भी न चाहा, वरन अपनी छाती पीट-पीटकर कहा, ‘हे परमेश्वर मुझ पापी पर दया कर!’
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
“किन्तु वह कर वसूलने वाला जो दूर खड़ा था और यहाँ तक कि स्वर्ग की ओर अपनी आँखें तक नहीं उठा रहा था, अपनी छाती पीटते हुए बोला, ‘हे परमेश्वर, मुझ पापी पर दया कर।’
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
चुंगी-अधिकारी कुछ दूरी पर खड़ा था। उसे स्वर्ग की ओर आँख उठाने तक का साहस नहीं हुआ। वह अपनी छाती पीट-पीट कर यह कह रहा था, ‘परमेश्वर! मुझ पापी पर दया कर।’ ”
Hindi Bible HHBD
परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आंख उठाना भी न चाहा, बरन अपनी छाती पीट- पीटकर कहा; हे परमेश्वर मुझ पापी पर दया कर।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Lekin ṭeks baṭorewaala duur khaṛa hoy ke asmaan ke taraf bhi nai dekhis, aur aapan chhaati peeṭ peeṭ ke bolis, ‘E Parmeshwar, ham paapi pe daya karo!’
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
“परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँखें उठाना भी न चाहा, वरन् अपनी छाती पीट–पीटकर कहा, ‘हे परमेश्वर, मुझ पापी पर दया कर!’
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
“परंतु कर वसूलनेवाले ने दूर खड़े होकर अपनी आँखें स्वर्ग की ओर उठाना भी नहीं चाहा, बल्कि अपनी छाती पीट-पीटकर कहने लगा, ‘हे परमेश्वर, मुझ पापी पर दया कर।’
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“किंतु चुंगी लेनेवाला दूर ही खड़ा रहा. उसने दृष्टि तक उठाने का साहस न किया, अपने सीने पर शोक में प्रहार करते हुए उसने कहा, ‘प्रभु परमेश्वर! कृपा कीजिए मुझ पापी पर!’
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
“परन्तु चुंगी लेनेवाले ने दूर खड़े होकर, स्वर्ग की ओर आँख उठाना भी न चाहा, वरन् अपनी छाती पीट-पीट कर#18:13 छाती पीट-पीट कर: अपने पापों को ध्यान में रखते हुए दु:ख और पीड़ा की अभिव्यक्ति। छाती पीट-पीट कर कहा, ‘हे परमेश्वर मुझ पापी पर दया कर!’