Luke 18:14 — Compare Translations

10 translations compared side by side

Hindi (Roman Script)
maain tum se kahata hoo, ki vah doosara naheen parantu yahee manushy dharmee ttharaya jakar apane ghar gaya kyonaki jo koi apane ap ko bada banaaega, vah chhotta kiya jaaega aur jo apane ap ko chhotta banaaega, vah bada kiya jaaega..
Hindi 2017 (नया नियम)
“मैं तुम से कहता हूँ, कि वह दूसरा नहीं; परन्‍तु यही मनुष्‍य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया; क्‍योंकि जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।”
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
मैं तुम्हें बताता हूँ, यही मनुष्य नेक ठहराया जाकर अपने घर लौटा, न कि वह दूसरा। क्योंकि हर वह व्यक्ति जो अपने आप को बड़ा समझेगा, उसे छोटा बना दिया जायेगा और जो अपने आप को दीन मानेगा, उसे बड़ा बना दिया जायेगा।”
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
येशु ने कहा, “मैं तुम से कहता हूँ, वह पहला नहीं, बल्‍कि यह मनुष्‍य पापमुक्‍त हो कर अपने घर गया। क्‍योंकि जो कोई अपने आपको ऊंचा करता है, वह नीचा किया जाएगा; परन्‍तु जो अपने आप को नीचा करता है, वह ऊंचा किया जाएगा।”
Hindi Bible HHBD
मैं तुम से कहता हूं, कि वह दूसरा नहीं; परन्तु यही मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Tab Yeeshu bolis, ‘Jab duuno admi ghare gain, tab ṭeks baṭorewaala naa ki Farisi, Parmeshwar ke najar meñ achchha admi maana gais. Kaahe ke jon koi apne aap ke baṛa banaay hei, wahi chhoṭa kara jaai, aur jon koi apne aap ke chhoṭa kare hei, uske baṛa banaawa jaai.’ ”
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
मैं तुम से कहता हूँ कि वह दूसरा नहीं, परन्तु यही मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आप को बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आप को छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा। ”
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
मैं तुमसे कहता हूँ, यही मनुष्य धर्मी ठहराया जाकर अपने घर गया, न कि वह दूसरा मनुष्य; क्योंकि प्रत्येक जो अपने आपको ऊँचा उठाता है वह नीचा किया जाएगा, परंतु जो अपने आपको दीन करता है वह ऊँचा उठाया जाएगा।”
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
“विश्वास करो वास्तव में यही चुंगी लेनेवाला (परमेश्वर से) धर्मी घोषित किया जाकर घर लौटा—न कि वह फ़रीसी. क्योंकि हर एक, जो स्वयं को बड़ा बनाता है, छोटा बना दिया जाएगा तथा जो व्यक्ति स्वयं नम्र हो जाता है, वह ऊंचा उठाया जाता है.”
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
मैं तुम से कहता हूँ, कि वह दूसरा नहीं; परन्तु यही मनुष्य धर्मी ठहरा#18:14 धर्मी ठहरा: परमेश्वर द्वारा स्वीकृत या अनुमोदित। “धर्मी ठहराया जाना” शब्द का अर्थ है धर्मी के रूप में माना जाना या धर्मी घोषित करना। धर्मी ठहरा और अपने घर गया; क्योंकि जो कोई अपने आपको बड़ा बनाएगा, वह छोटा किया जाएगा; और जो अपने आपको छोटा बनाएगा, वह बड़ा किया जाएगा।”