Luke 19:11 — Compare Translations
10 translations compared side by side
Hindi (Roman Script)
jab ve ye baten sun rahe the, to us ne aek drashttant kaha, isaliye ki vah yarooshalem ke nikatt tha, aur ve samajhte the, ki parameshvar ka rajy abhee pragatt hua chahata haai.
Hindi 2017 (नया नियम)
जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उसने एक दृष्टान्त कहा, इसलिये कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे, कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट होने वाला है।
Hindi Bible (ERV) (पवित्र बाइबल)
वे जब इन बातों को सुन रहे थे तो यीशु ने उन्हें एक और दृष्टान्त-कथा सुनाई क्योंकि यीशु यरूशलेम के निकट था और वे सोचते थे कि परमेश्वर का राज्य तुरंत ही प्रकट होने जा रहा है।
Hindi Bible CLBSI 2015 (पवित्र बाइबिल CL Bible (BSI))
जब लोग ये बातें सुन रहे थे, तब येशु ने एक दृष्टान्त भी सुनाया; क्योंकि वह यरूशलेम के निकट थे और क्योंकि लोग यह समझ रहे थे कि परमेश्वर का राज्य तुरन्त प्रकट होने वाला है।
Hindi Bible HHBD
जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उस ने एक दृष्टान्त कहा, इसलिये कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे, कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट हुआ चाहता है।
Hindi Fiji (Nawa Haup)
Jab bheeṛ Yeeshu ke baat sunat rahin, to Yeeshu ulog ke ek kahaani bataais kaahe ki u sab Yarushalam ke nagichche pahuñch gain raha, aur log soche lagin ki Parmeshwar ke raaj aay ke ṭaaim hoy gay hei.
Hindi HINOVBSI (पवित्र बाइबिल OV (Re-edited) Bible (BSI))
जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उस ने एक दृष्टान्त कहा, इसलिये कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट होने वाला है।
Hindi HSB 2023 (नवीन हिंदी बाइबल)
जब लोग ये बातें सुन रहे थे तो यीशु ने एक और दृष्टांत कहा, क्योंकि वह यरूशलेम के निकट था और लोग सोचते थे कि परमेश्वर का राज्य तुरंत प्रकट होने वाला है।
Hindi HSS 2019 (सरल हिन्दी बाइबल)
जब वे इन बातों को सुन रहे थे, प्रभु येशु ने एक दृष्टांत प्रस्तुत किया क्योंकि अब वे येरूशलेम नगर के पास पहुंच रहे थे और लोगों की आशा थी कि परमेश्वर का राज्य तुरंत ही प्रकट होने पर है.
Hindi IRVHIN (इंडियन रिवाइज्ड वर्जन (IRV) हिंदी - 2019)
जब वे ये बातें सुन रहे थे, तो उसने एक दृष्टान्त कहा, इसलिए कि वह यरूशलेम के निकट था, और वे समझते थे, कि परमेश्वर का राज्य अभी प्रगट होनेवाला है।